घरेलू विवाद में पत्नी की गला दबाकर हत्या, आरोपित पति हुआ गिरफ्तार

patna news: फुलवारीशरीफ . जानीपुर थाना क्षेत्र के नगवा टांड इलाके में घरेलू विवाद शुक्रवार की देर रात पति ने गुस्से में आकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी.

फुलवारीशरीफ . जानीपुर थाना क्षेत्र के नगवा टांड इलाके में घरेलू विवाद शुक्रवार की देर रात पति ने गुस्से में आकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार मृतका बुन्नी खातून (35 वर्ष) की शादी कई साल पहले आरोपी फिरोज आलम से हुई थी. दंपति के छह बच्चे भी हैं. विवाद की वजह बैंक से लिया गया 10 लाख रुपये का लोन बताया जा रहा है. शुक्रवार की देर रात करीब 3 से 4 बजे के बीच लोन को लेकर पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ. इसी दौरान गुस्से में आये फिरोज ने पत्नी बुन्नी खातून का गला दबा दिया. जानकारी के अनुसार आरोपी फिरोज आलम ने अपने बड़े बेटे को बुलाकर कहा कि उसकी मां गिर गयी है उसे अस्पताल ले जाओ. बेटे ने स्थानीय लोगों की मदद से मां को अस्पताल ले गया, लेकिन वहां पर स्पष्ट हो गया कि उसकी मां की मौत गला दबाने से हुई है. इसके बाद आरोपी और परिवार के अन्य सदस्य कई घंटे तक घटना को दबाने और छुपाने में लगे रहे. इस बीच घर में मौजूद छोटे बच्चे और परिजन चीख-पुकार करने लगे. शनिवार दोपहर में लगभग 12:30 बजे मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद जानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य एकत्रित किया. जानीपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना भोर की है लेकिन परिवार और पड़ोसी मामले को दबाने की कोशिश की थी. परिजनों के बयान और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी पति फिरोज आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आयी है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था. विशेष रूप से बैंक से लिए गये 10 लाख रुपये के लोन को चुकता न करने को लेकर दोनों में अक्सर तकरार होती थी. कर्ज बढ़ने और विवादों की वजह से दोनों के बीच मारपीट होती रहती थी. इसी गुस्से और पारिवारिक कलह के चलते शुक्रवार की रात फिरोज आलम ने पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >