मकर संक्रांति पर इस बार लालू यादव क्यों नहीं दे रहे दही-चूड़ा भोज? RJD के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया सबकुछ

Bihar Politics: मकर संक्रांति पर इस बार लालू प्रसाद यादव का दही-चूड़ा भोज नहीं होगा. राजद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लालू यादव की सेहत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. इसे किसी राजनीतिक विवाद से जोड़कर न देखा जाए.

Bihar Politics: मकर संक्रांति के मौके पर इस बार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का चर्चित दही-चूड़ा भोज नहीं होगा. राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने प्रभात खबर से खास बातचीत में यह जानकारी दी है. उन्होंने साफ कहा कि इस साल राबड़ी देवी के आवास पर किसी भी तरह का दही-चूड़ा भोज का आयोजन नहीं किया जाएगा.

मंगनी लाल मंडल ने बताया कि यह फैसला पूरी तरह लालू यादव की सेहत को ध्यान में रखकर लिया गया है. उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में डॉक्टरों की सलाह सबसे अहम है. लालू यादव वही करेंगे, जो डॉक्टर कहेंगे. खाने-पीने से लेकर रोजमर्रा के काम तक में सावधानी बरती जा रही है.

क्यों रद्द हुआ दही-चूड़ा भोज?

प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि दही-चूड़ा भोज रद्द होने को किसी विवाद या राजनीतिक कारण से न जोड़ा जाए. उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य फैसला है. इसमें कोई असामान्य बात नहीं है. स्वास्थ्य ही इस निर्णय की सबसे बड़ी वजह है. इससे पहले मंगनी लाल मंडल ने राबड़ी देवी के आवास पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात भी की थी. इस मुलाकात के बाद दही-चूड़ा भोज को लेकर चल रही अटकलों पर उन्होंने खुद विराम लगा दिया.

बिहार के मंत्रियों पर प्रदेश अध्यक्ष ने कसा तंज

राजनीति से जुड़े सवालों पर भी मंगनी लाल मंडल ने खुलकर जवाब दिया. बिहार सरकार के कुछ मंत्रियों ने कहा था कि कई राजद विधायक उनके संपर्क में हैं. इस पर मंगनी लाल मंडल ने तंज कसते हुए कहा कि पहले वे अपनी पार्टी संभालें. अपने लोगों से कहें कि कोई इधर-उधर न जाए.

तेज प्रताप यादव पर क्या बोले राजद के प्रदेश अध्यक्ष?

तेज प्रताप यादव को लेकर पूछे गए सवाल पर मंगनी लाल मंडल थोड़े बचते नजर आए. जब उनसे पूछा गया कि तेज प्रताप यादव एनडीए के संपर्क में हैं. इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस बारे में हम कुछ नहीं कह सकते हैं.

कुल मिलाकर, मकर संक्रांति पर राजद खेमे में सादगी देखने को मिलेगी. दही-चूड़ा भोज भले न हो, लेकिन पार्टी की राजनीति और बयानबाजी जरूर चर्चा में बनी हुई है.

Also Read: NDA में जाएंगे तेजप्रताप यादव? विजय सिन्हा के दही-चूड़ा भोज में बोले- समय पर सब साफ हो जाएगा…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >