कौन हैं बिहार से राज्यसभा कैंडिडेट शिवेश राम? जिन पर BJP ने जताया भरोसा

Shivesh Ram: बीजेपी ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा शिवेश कुमार राम की हो रही है. आखिर कौन हैं शिवेश राम और क्यों उनका नाम सुर्खियों में है? जानिए उनके राजनीतिक सफर की पूरी कहानी...

Shivesh Ram: बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रही चर्चाओं पर आखिरकार विराम लग गया है. भारतीय जनता पार्टी ने दो सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने नितिन नबीन और शिवेश कुमार राम को मैदान में उतारा है. बीजेपी की ओर से लिस्ट जारी होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा शिवेश राम की हो रही है. आखिर कौन हैं शिवेश? जानिए उनका पॉलिटिकल बैकग्राउंड…

शिवेश कुमार राम कौन हैं?

शिवेश कुमार राम बिहार की राजनीति का जाना-पहचाना चेहरा हैं. उन्हें राजनीति विरासत में मिली, लेकिन पहचान उन्होंने खुद बनाई. वे लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं. जमीनी स्तर पर उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है. दलित समाज में उनकी अच्छी स्वीकार्यता है. यही वजह है कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है.

पिता से मिली राजनीतिक विरासत

शिवेश राम के पिता मुन्नीलाल बीजेपी के दिग्गज नेता थे. उन्होंने 1996 में सासाराम संसदीय सीट से जीत दर्ज की थी. वे 1996 से 1999 तक सांसद रहे. केंद्र सरकार में मंत्री पद भी संभाला. पिता को राजनीति करते देख शिवेश राम ने भी उसी राह को चुना. उन्होंने शुरुआत एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में की. मेहनत और सक्रियता के दम पर वे संगठन में आगे बढ़ते गए.

2024 में लड़े थे लोकसभा चुनाव

शिवेश राम भोजपुर जिले की सुरक्षित सीट अगीआंव से विधायक रह चुके हैं. 2010 में इस सीट पर हुए चुनाव में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज की थी. 2024 के लोकसभा चुनाव में सासाराम सीट से वे मैदान में उतरे थे. हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा. लेकिन संगठन के प्रति निष्ठा बनी रही.

नितिन नबीन की उम्मीदवारी भी अहम

बीजेपी ने अपने दूसरे उम्मीदवार के तौर पर नितिन नबीन का नाम घोषित किया है. वे वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. संगठनात्मक मजबूती और राजनीतिक संतुलन को देखते हुए उनका नाम तय किया गया.

निर्विरोध जीत की संभावना

बिहार विधानसभा में मौजूदा संख्याबल बीजेपी के पक्ष में है. पार्टी के पास पर्याप्त समर्थन है. ऐसे में दोनों उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने की संभावना जताई जा रही है. राजनीतिक जानकार इसे सामाजिक समीकरणों को साधने की रणनीति भी मान रहे हैं.

Also Read: बिहार से नितिन नबीन और शिवेश कुमार जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने जारी की लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >