बदलेगा मौसम, कल से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा

बदलेगा मौसम, कल से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा

-आज से आसमान में दिखाई देगी हल्की धुंध -23 और 24 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार संवाददाता,पटनाबिहार में मंगलवार को अधिकतम तापमान में इजाफा दर्ज किया गया है. औसत तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ. कई जगह पारा 30 पार कर गया. आइएमडी के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं. इसके बाद से अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है. दूसरी तरफ, मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हिमालय के पश्चिमी हिस्से में बर्फबारी और मैदानी इलाके में बरसात की वजह से बिहार के अधिकतम तापमान में अगले कुछ दिन बढ़ोतरी के आसार नहीं हैं. फिलहाल अगले कुछ दिन बिहार का मौसम आम तौर पर शुष्क रहने का पूर्वानुमान है. बुधवार को आसमान में कुछ धुंध दिखाई दे सकती है. आइएमडी के अनुसार 23 और 24 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है. खासतौर पर दक्षिण मध्य के गया,नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा उत्तर-पूर्व बिहार में 23 फरवरी को और दक्षिण-पूर्व बिहार में 23-24 फरवरी को कुछ जगहों पर आंशिक बारिश की संभावना है. राज्य में मंगलवार को सबसे अधिक तापमान डेहरी में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा बक्सर में 30.7 और औरंगाबाद में उच्चतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा भोजपुर,शेखपुरा, मुंगेर,रोहतास, अरवल, राजगीर और खगड़िया आदि जगहों पर उच्चतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >