Video: लालू यादव के अंदाज में होली गीत गाते दिखे बेटे तेजस्वी, वीडियो देख आप भी कहेंगे वाह...

Tejashwi Yadav: पटना में होली का रंग चढ़ने लगा है और इस बार राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव की होली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मंच पर रंग जमाया. एक होली मिलन समारोह के दौरान तेजस्वी ने लालू के अंदाज में होली गीत गाया, जिससे वहां मौजूद लोग झूम उठे. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है...

Tejashwi Yadav: होली का खुमार बिहार में चढ़ने लगा है और जब होली की बात हो तो लालू प्रसाद यादव का जिक्र जरूर होता है. अपनी मस्तीभरी होली और अनोखे अंदाज के लिए मशहूर लालू प्रसाद यादव की परंपरा को अब उनके बेटे तेजस्वी यादव आगे बढ़ा रहे हैं. शुक्रवार को पटना क्लब में आयोजित होली मिलन समारोह में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने पिता के ही अंदाज में होली गीत गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया.

“बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में खेले होली…” से बंधा समा

मंच पर माइक थामते ही तेजस्वी यादव ने जब “बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में खेले होली…” गाना गाया तो वहां मौजूद लोगों में जोश भर गया. मंच पर बैठे अन्य नेता और समर्थक भी रंग और उमंग में सराबोर नजर आए. तेजस्वी ने गाने के बाद कहा, “लालू जी बहुत बढ़िया गाते हैं, यह उन्हीं का गाना है.” इस पर सभा में बैठे लोग तालियों से उनका समर्थन करने लगे.

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

तेजस्वी यादव के होली गीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग कह रहे हैं कि “लालू प्रसाद यादव की होली की विरासत को अब तेजस्वी आगे बढ़ा रहे हैं.” वहीं, होली मिलन समारोह में मौजूद राजद नेताओं ने कहा कि लालू जी की तरह तेजस्वी भी जनता से जुड़े नेता हैं, जो हर त्योहार को पूरे उत्साह से मनाते हैं.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम वीडियो: अजातशत्रु के शासनकाल में महात्मा बुद्ध ने त्यागा था देह, राजगृह में बना है स्तूप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >