Voter List: दो वोटर ID मामले में मुजफ्फरपुर मेयर को नोटिस, 72 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा

Voter List: दो वोटर आईडी मामले में चुनाव आयोग की तरफ से मुजफ्फरपुर मेयर निर्मला देवी और उनके दो देवरों को नोटिस भेज कर जवाब मांगा गया है. आरोप है कि इन लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग मतदान केंद्रों पर नाम दर्ज हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Voter List: एसआईआर को लेकर देश में माहौल गर्म है. इसी बीच बिहार में दो वोटर कार्ड के मामले ने भी तूल पकड़ लिया है. मुजफ्फरपुर नगर निगम की मेयर निर्मला साहू व उनके दो देवर दिलीप कुमार व मनोज कुमार के नाम दो बूथों की वोटर लिस्ट में होने के मामले ने भी जमकर सुर्खियां बटोरी हैं.  

16 अगस्त तक अपना पक्ष रखने को कहा

मामला सामने आने के बाद 94-मुजफ्फरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने महापौर व उनके दोनों देवर को नोटिस भेजा है. नोटिस के जरिए कहा गया है कि पहली जुलाई 2025 को प्रकाशित प्रारूप निर्वाचक सूची में 94-मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र के दो अलग-अलग मतदान केंद्रों पर आपका नाम दर्ज है. नोटिस के माध्यम से महापौर निर्मला देवी को 16 अगस्त शाम पांच बजे तक अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है. 

नोटिस में और क्या बताया गया?

नोटिस में मामले की जानकारी देते हुए बताया गया है कि उनका नाम विशेष गहन पुनरीक्षण, 2025 के दौरान प्रकाशित निर्वाचक सूची में बूथ नंबर 153 क्रमांक संख्या 664 ईपिक नंबर आरईएम 1251917 व बूथ नंबर 257 क्रमांक संख्या 618 ईपिक नंबर जी 581835164 है. साथ ही वोटर लिस्ट रिवीजन में भी दो जगह उनका नाम पाया गया है. 

महापौर के दो देवरों को भी नोटिस जारी

इसके साथ ही उनके देवर मनोज कुमार को भी नोटिस भेजा गया है, जिनका नाम विशेष गहन पुनरीक्षण, 2025 के दौरान प्रकाशित प्रारूप निर्वाचक सूची में बूथ नं.-153 क्र.सं.-666 ईपिक नं.-आरईएम 1251891 एवं बूथ नं.-257 क्र.सं.-620 ईपिक नं.-जी 580852996 पर अंकित है. इसके अलावा केदारनाथ रोड निवासी दिलीप कुमार को भी नोटिस देकर अपना पक्ष 16 अगस्त को शाम पांच बजे तक निश्चित रूप से रखने को कहा गया है.

ALSO READ: Jeevika Salary: जीविका कर्मियों पर मेहरबान नीतीश सरकार! वेतन दोगुना करने का फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >