Voter Adhikar Yatra समाप्त, पटना में तेजस्वी बोले- लालू का बेटा डरने वाला नहीं है, राहुल ने कहा- हाईड्रोजन बम आ रहा

Voter Adhikar Yatra: ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन पर आज पटना में विपक्षी एकजुटता का उदाहरण देखने को मिला. गांधी मैदान से वोटर अधिकार मार्च की शुरुआत हुई. डाक बंगला चौराहे पर नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया. इसके बाद यह मार्च हाई कोर्ट स्थित अंबेडकर प्रतिमा तक पहुंचा और फिर समाप्त हुआ.

Voter Adhikar Yatra: लोकसभा चुनाव के बाद विपक्षी एकजुटता का बड़ा प्रदर्शन आज पटना में देखने को मिला. खास बात यह है कि यह आयोजन बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले किया गया है. सुबह करीब 11 बजे राहुल-तेजस्वी का काफिला पटना के गांधी मैदान से आगे की ओर निकला. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और ‘इंडिया’ गठबंधन के अन्य दिग्गज नेता विशाल मार्च में शामिल थे. वोटर अधिकार मार्च गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से शुरू हुआ और हाई कोर्ट के पास स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक गया. इसके लिए एक विशेष बस भी तैयार किया गया था, जिस पर सवार होकर राहुल-तेजस्वी समेत कई नेता एक साथ आगे बढ़ रहे हैं.

कई दिग्गज नेता हुए शामिल

देश के कई दिग्गज नेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे. ‘वोटर अधिकार यात्रा’, जिसकी शुरुआत 17 अगस्त को हुई थी, लगभग 1300 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए आज पटना में मार्च के साथ खत्म हुई. समापन मार्च में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी शिरकत किया. शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत, पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान और एनसीपी की सुप्रिया सुले समेत इंडिया गठबंधन के कई प्रमुख नेतागण शामिल हुए.

अब सिलसिलेवार तरीके से पढे़ं कार्यक्रम में क्या-क्या हुआ?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >