Voter Adhikar Yatra: राजनीतिक रोजगार की तलाश में घूम रहे राहुल गांधी, बीजेपी नेता नितिन नवीन का महागठबंधन पर हमला

Voter Adhikar Yatra: बीजेपी नेता व बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन ने महागठबंधन के वोटर अधिकार यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि यह वोट बैंक बचाओ यात्रा है. राहुल गांधी अपने राजनीतिक रोजगार की तलाश में घूम रहे हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Voter Adhikar Yatra: पथ निर्माण मंत्री एवं बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन ने रविवार को कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव केवल अपनी राजनीतिक बेरोजगारी छुपाने के लिए ‘वोट बैंक बचाओ यात्रा’ निकाल रहे हैं. मंत्री नितिन नवीन ने आगे तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी जहां भी घूमते हैं, वहां का सीधा लाभ एनडीए को मिलता है. मेरा तो आग्रह है कि राहुल गांधी थोड़ा और बिहार घूमें ताकि इसका और फायदा एनडीए को मिल सके.

वोटर अधिकार यात्रा के 8 दिन पूरे

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. SIR (वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्य) को लेकर विपक्ष आक्रामक हो गया है. विपक्ष का आरोप है कि सत्ता पक्ष के दबाव में वोटरों के नाम काटे गये हैं. इसी मुद्दे पर अब राहुल गांधी के नेतृत्व में महागठबंधन बिहार की जनता के बीच पहुंच गया है. 17 अगस्त से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत की है. करीब 8 दिनों की यात्रा पूरी हो चुकी है. आज यानी 25 अगस्त को यात्रा विराम है. फिर अगली सुबह यानी 26 अगस्त को यह यात्रा सुपौल और मधुबनी में होगी. राहुल गांधी और तेजस्वी समेत महागठबंधन के कई नेताओं ने बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला.  

“तेजस्वी यादव यात्रा में ढोल बजा रहे हैं”

दूसरी तरफ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी रविवार को बक्सर में कांग्रेस और आरजेडी पर तीखा प्रहार किया. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि “लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में जेल भेजने का काम कांग्रेस ने ही किया था. उस वक्त लालू और तेजस्वी कांग्रेस को पानी पी-पीकर कोसते थे, लेकिन आज तेजस्वी राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होकर ढोल-नगाड़े बजा रहे हैं.”

ALSO READ: Rahul Gandhi Marriage: “मेरे लिए भी एप्लीकेबल है…”, चिराग पासवान की शादी पर बोले राहुल गांधी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >