Voter Adhikaar Yatra: राहुल गांधी का बड़ा ऐलान– "सरकार बनी तो चुनाव आयोग को सजा देंगे"

Voter Adhikaar Yatra: शेखपुरा की भीड़ के सामने राहुल गांधी ने तीखे तेवर दिखाए. वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि "चुनाव आयोग याद रखे, हमारी सरकार आई तो कार्रवाई होगी."

Voter Adhikaar Yatra: बिहार में चल रही ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तीसरे दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर बड़ा हमला बोला. शेखपुरा के बरबीघा में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि “पिछले विधानसभा चुनाव में भी वोट चोरी से ही नीतीश कुमार सरकार बनी थी.” राहुल ने साफ कहा कि अगर उनकी सरकार आई तो चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा किया जाएगा.
राहुल गांधी SIR के मुद्दे पर चुनाव आयुक्त की भूमिका यह बात कर रहे थे.

वोट चोरी से जीते चुनाव

राहुल गांधी ने दावा किया कि बिहार ही नहीं, महाराष्ट्र में भी बीजेपी ने चुनाव आयोग की मदद से वोट चोरी कर चुनाव जीता. उन्होंने कहा कि “लोकसभा में कांग्रेस जीती, लेकिन विधानसभा चुनाव में एक करोड़ नए वोटर जोड़कर बीजेपी ने बाजी पलट दी”

बीजेपी छीन रही गरीबों का अधिकार

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के गरीबों के पास केवल वोट का अधिकार बचा है और बीजेपी इसे भी छीनने में लगी है. “जब वोट जाएगा तो राशन कार्ड जाएगा, फिर जमीन और उसके बाद जो कुछ बचा है, वो भी चला जाएगा”

राहुल ने कहा कि “सच्चाई सामने आएगी कि बिहार का पिछला चुनाव भी चोरी हुआ था. चुनाव आयोग के लोग याद रखें, हमारी सरकार बनी तो उन्हें सजा मिलेगी.”

वोटर अधिकार यात्रा क्या है?

राहुल गांधी बिहार में SIR और कथित वोट चोरी के खिलाफ वोटर अधिकार यात्रा कर रहे हैं. 17 अगस्त को सासाराम से यात्रा की शुरुआत की थी. यह यात्रा एक सितंबर तक चलेगी. पटना में भव्य समारोह के साथ यात्रा समाप्त की जाएगी. महागठबंधन के इस यात्रा का उद्देश्य जनता को एनडीए के खिलाफ जागरूक करना है.

वोटर अधिकार यात्रा का उद्देश्य

17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई यह यात्रा एक सितंबर को पटना में भव्य समारोह के साथ समाप्त होगी. यात्रा का मकसद एनडीए सरकार और चुनाव आयोग पर कथित वोट चोरी व मतदाता नाम काटने के मुद्दे पर जनता को जागरूक करना है.

मतदाता सूची विवाद

विपक्ष ने आरोप लगाया कि बिहार की नई मतदाता सूची में 65 लाख मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं. हालांकि चुनाव आयोग ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि जिनके नाम हटाए गए हैं, उसके पीछे ठोस कारण हैं.

Also read: Beldaur Vidhansabha: बेलदौर विधानसभा के मतदाताओं को है विकास की आस,नहीं टूटा है उनका सरकार पर विश्वास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >