Virat Ramayan Mandir: दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग विराट रामायण मंदिर में स्थापित, सीएम नीतीश और दोनों उपमुख्यमंत्री रहे मौजूद

Virat Ramayan Mandir: मोतिहारी के विराट रामायण मंदिर में दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग को स्थापित कर दिया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. सहस्त्र लिंगम की स्थापना के बाद पूरा मंदिर परिसर जयकारे से गूंजता रहा.

Virat Ramayan Mandir: दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग को मोतिहारी के विराट रामायण मंदिर में स्थापित कर दिया गया. इस ऐतिहासिक पल के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत कई अन्य अधिकारी हिस्सा बने. शिवलिंग की स्थापना से पहले महावीर मंदिर न्यास बोर्ड के सचिव शायन कुणाल और उनकी सांसद पत्नी शांभवी चौधरी ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ की.

महादेव के जयकारे से गूंज उठा मंदिर परिसर

विराट रामायण मंदिर परिसर सहस्त्र लिंगम की स्थापना के दौरान जयकारों से गूंज उठा. हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे थे, जो महादेव के नारे लगा रहे थे. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार और दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने पूरे मंत्रोच्चार के साथ पूजा की. इस मौके पर विराट शिवलिंग का निर्माण करने वाले विनायक वेंकटरमन और उनकी मां हेमलता की भी मौजूदगी रही.

तमिलनाडु में तैयार हुआ है शिवलिंग

मालूम हो, तमिलनाडु के महाबलीपुरम में 33 फीट ऊंचा, 33 फीट लंबा और 210 मीट्रिक टन वाले शिवलिंग को तैयार किया गया. शिवलिंग का निर्माण इस तरह किया गया है कि यह भूकंपरोधी हो और आने वाले सैकड़ों सालों तक सुरक्षित रह सके.

एक ही ग्रेनाइट पत्थर से बना शिवलिंग

शिवलिंग निर्माण करने वाली कंपनी के संस्थापक विनायक वेंकटरमण के अनुसार, इस शिवलिंग के निर्माण पर करीब 3 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. यह विशाल शिवलिंग एक ही ग्रेनाइट पत्थर से बनाया गया है. यह शिवलिंग 33 फीट ऊंचा और 210 मीट्रिक टन के वजन का है. तमिलनाडु के महाबलीपुरम के पट्टीकाडु गांव में बीते 10 साल से विशाल शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा था. शिवलिंग के मुख्य शिल्पकार लोकनाथ हैं, उनकी टीम ने इसे तराशा है.

सड़क मार्ग से इसे 21 नवंबर को महाबलीपुरम से पूर्वी चंपारण स्थित विराट रामायण मंदिर के लिए रवाना किया गया था. शिवलिंग को रवाना करने के पहले पूजा-पाठ की गई थी, जिसमें स्थानीय गांव के लोग भी शामिल हुए थे.

आज ही क्यों किया गया स्थापित?

आज यानी 17 जनवरी को माघ कृष्ण चतुर्दशी की तिथि है. ऐसा माना जाता है कि इसी दिन शिवलिंग की उत्पत्ति हुई थी और भगवान शिव की लिंग के रूप में पूजा हुई थी. इस दिन का महत्व शिवरात्रि के समान माना जाता है, इसलिए स्थापना के लिए यह दिन चुना गया है.

Also Read: Bihar Road Accident: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में 4 दोस्तों की मौत, बेटे को देखकर लौट रहे थे सभी, कार के उड़े परखच्चे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >