मुकेश सहनी ने विधान परिषद की उम्मीदवारी पर किया खुलासा, एनडीए के लिए कही ये बात…

वीआइपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री मुकेश सहनी (mukesh sahni) ने कहा कि बिहार में एनडीए(Bihar NDA) के घटक दलों में कोई मतभेद नहीं है. गायब रहने वाले विपक्ष के नेता जनता को गुमराह कर रहे हैं. एनडीए को अपनी जिम्मेदारियों का पूरा एहसास है. सहनी ने कहा, खरमास के बाद मंत्रिमंडल (Bihar Cabinet) का विस्तार निश्चित होगा.

उन्होंने कहा कि वह विधानसभा कोटे से हो रहे विधान परिषद की दो सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं हैं. उम्मीद है कि मनोनयन कोटे की सीट पर मुकेश सहनी को विधान परिषद भेजा जायेगा. सहनी ने कहा कि हमारी सरकार आने पांच सालों में 20 लाख रोजगार का जो वादा किया है, उसे भी पूरा करेगी.

अपने विभाग से राज्‍य में मछली के उत्‍पादन को बढ़ाने के लिए मत्‍स्‍यपालन को प्रोत्‍साहन देंगे, ताकि मछली का निर्यात दूसरे राज्‍यों में कर पायें. हमारा लक्ष्‍य भी है मछुआरा समाज के लोगों आर्थिक रूप से मजबूत करना. उन्‍होंने कहा कि सरकार पशुपालकों के लिए भी महत्‍वाकांक्षी योजना लेकर आने वाली है, जिसमें पशुपालकों को पशुपालन के लिए पशु 10 प्रतिशत दाम पर उपलब्ध होंगे.

Also Read: अगर इन बातों का नहीं रखा ख्याल तो चेक क्लोनिंग गिरोह आपके बैंक खाते को भी कर सकते हैं खाली…

Posted By :Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >