डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव को धमकी देनेवाले की पहचान हुई, मोबाइल बरामद

Bihar News : उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को फोन पर अपशब्द कहने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच में मुंगेर के बरबीघा से इस्तेमाल मोबाइल बरामद हुआ है. आरोपी साइबर अपराधी बताया जा रहा है और फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Bihar News : बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को फोन कर अपशब्द कहने और धमकी देने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जांच के दौरान मुंगेर जिले के बरबीघा में छापेमारी कर घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है. हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान कर ली गई है और वह साइबर अपराध से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. फिलहाल उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

मामले में सामने आया है कि आरोपी ने पहले उपमुख्यमंत्री को पार्सल बुकिंग के नाम पर ठगी का प्रयास किया था. असफल होने के बाद उसने फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकी दी.

पांच जून को दर्ज हुआ था मामला

इस घटना को लेकर उपमुख्यमंत्री के आप्त सचिव वीरेंद्र कुमार ने 5 जून को साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कहा कि उनके नाम से पार्सल बुक किया गया है. जब उपमुख्यमंत्री ने किसी भी तरह की बुकिंग से इनकार किया तो आरोपी ने लगातार कॉल कर परेशान करना शुरू कर दिया और इस दौरान अपशब्द भी कहा.

लोकेशन ट्रेस कर पुलिस की कार्रवाई

शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर पुलिस ने जांच शुरू की. तकनीकी जांच में कॉल का लोकेशन मुंगेर जिले में पाया गया. इसके बाद बरबीघा में छापेमारी कर मोबाइल फोन बरामद किया गया. पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Also Read: बिहार के उपमुख्यमंत्री को धमकी भरा कॉल, साइबर थाने में FIR, जांच में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >