पटना हॉस्टल कांड: विजय सिन्हा ने NEET छात्रा के परिजनों से की मुलाकात, बोले- दोषी चाहे कितना भी रसूखदार हो, बचेगा नहीं

Patna NEET Student Death Case: जहानाबाद पहुंचकर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने NEET छात्रा दुष्कर्म-मौत केस में सख्त रुख अपनाया. पीड़िता के परिजनों से मुलाकात के बाद उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में दोषी चाहे जितना भी रसूखदार हो, उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

जहानाबाद पहुंचकर विजय सिन्हा ने नीट छात्रा के परिजनों से की मुलाकात

Patna NEET Student Death Case: पटना में NEET छात्रा दुष्कर्म-मौत मामले में जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है. फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने इस केस में कई संदिग्धों के ब्लड सैंपल लेकर DNA टेस्ट की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं शुरुआती जांच में लापरवाही सामने आने पर दो थानेदारों को निलंबित कर दिया गया है. इस मामले पर सियासत भी तेज हो गई है.

डिप्टी सीएम का सख्त संदेश

मंगलवार को बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा जहानाबाद पहुंचे. पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस मामले में दोषी चाहे जितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा. विजय सिन्हा ने कहा, “यह सिर्फ एक बेटी का मामला नहीं, बल्कि बिहार की अस्मिता का सवाल है. सुशासन के राज में दरिंदगी करने वाला नहीं बचेगा.”

डिप्टी सीएम ने बताया कि उन्होंने डीजीपी और गृह मंत्री दोनों से बात की है. केस की मॉनिटरिंग शीर्ष स्तर से हो रही है और किसी भी तथ्य को छिपाया नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि “जो भी इस अपराध में शामिल होगा, उस पर कार्रवाई तय है.”

डॉक्टर का बयान बना विवाद की वजह

इस बीच प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉ. सतीश सिंह का एक बयान वायरल हो रहा है. उन्होंने खुले मंच से धमकी भरे शब्दों में कहा कि “कलयुग का अभिमन्यु हूं, एक-एक को जमीन में गाड़ दूंगा.” इस बयान पर पूर्णिया सांसद ने पप्पू यादव ने X पर तीखा हमला बोलते हुए लिखा कि “कलियुग के दुःशासन का चीरहरण होकर रहेगा.”

फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

केस में सबसे अहम मोड़ तब आया जब छात्रा के कपड़ों की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट सामने आई. रिपोर्ट में कपड़ों से स्पर्म मिलने की पुष्टि हुई है. यह रिपोर्ट दो दिन पहले SIT को सौंपी गई थी. अब FSL द्वारा लिए गए DNA सैंपलों का मिलान किया जाएगा. रिपोर्ट आने के बाद PMCH की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर भी मुहर लग गई है, जिसमें यौन हिंसा से इनकार नहीं किया गया था.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा फर्क, आखिर कब सामने आएगा NEET छात्रा की मौत का सच?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >