VIDEO: 'मारेंगे...कहीं का, मिलावटी पैदाइश है तुम्हारी...' विधानसभा में राजद विधायक और भाजपा MLA में भिड़ंत

बिहार विधानसभा परिसर में राजद विधायक भाई वीरेंद्र और भाजपा विधायक संजय सरावगी आपस में भिड़ गये. इस दौरान तमाम मर्यादाओं को लांघा गया. वीडियो वायरल होने के बाद चारो तरफ इसकी निंदा हो रही है.

बिहार विधानसभा सभा का शीतकालीन सत्र अभी चल रहा है. सत्र के दूसरे दिन विधानसभा के अंदर माहौल गरम होने की आशंका थी. लेकिन इसके पहले परिसर में ही कुछ ऐसा वाक्या हुआ जिसकी चारो तरफ निंदा हो रही है. भाजपा और राजद के विधायक आपस में भिड़ गये और तमाम मर्यादाओं को पार कर लिया.

शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले विधानसभा परिसर में राजद विधायक भाई बिरेंद्र और बीजेपी विधायक संजय सरावगी के बीच कहासुनी हो गयी. दोनों नेता आपस में बहस करने लगे. अचानक ही बहस के बीच गाली गलौच भी शुरू हो गया. राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने दरभंगा के भाजपा विधायक को संजय सरावगी को मिलावटी पैदाइश कह दिया. विधायक ने जूता खोलकर मारने की भी धमकी दे दी.

राजद विधायक बेहिचक भाजपा एमएलए को धमकाते रहे और शब्दों के चयन में उन्होंने किसी भी तरह की गरिमा का कोई भी ख्याल रखना उचित नहीं समझा.राजद विधायक जिस समय गाली गलौच कर रहे थे, उस समय मीडियाकर्मी भी वहीं मौजूद थे. जिसके बाद सारा वाक्या कैमरे में कैद हो गया. राजद विधायक ने जब मर्यादा लांघी तो भाजपा विधायक ने भी देख लेने की बात कही. वीडियो में पटक कर मारने की बात भी सुनाई दे रही है. इस पूरे वाक्ये का वीडियो भी वायरल हो रहा है.


Also Read: बिहार पंचायत चुनाव: बायोमीट्रिक मशीन से वोटरों के बैंक खातों में सेंधमारी, अंगूठा लगाते ही निकल गई राशि

विधायकों को आपस में उलझा देख वहां उपस्थित अन्य लोगों ने हस्तक्षेप किया और दोनों को अलग कराया. सुरक्षाकर्मी भी मौके पर दौड़कर आए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >