Land For Job Case: लैंड फॉर जॉब केस में टला फैसला, जानिये कब होगी अगली सुनवाई, लालू-राबड़ी-तेजस्वी सब हैं आरोपित

Land For Job Case: लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार को बड़ी राहत मिली. दरअसल, आज मामले में सुनवाई टल गई है. इसके साथ ही अब 4 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी. मालूम हो, इस मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव के अलावा अन्य आरोपित हैं.

Land For Job Case: लैंड फॉर जॉब केस में बड़ा अपडेट आ गया है. बिहार चुनाव के बीच लालू परिवार को बड़ी राहत मिल गई है. दरअसल, आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होने वाली थी, जो कि टल गई है. अब इस मामले में 4 दिसंबर को सुनवाई होगी. लैंड फॉर जॉब केस में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अलावा अन्य आरोपित हैं.

क्या है पूरा मामला?

यह मामला 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे. सीबीआई ने इस मामले में चार्जशीट दायर करते हुए आरोप लगाया था कि रेल मंत्री रहते हुए लालू प्रसाद यादव ने जमीन के बदले नौकरियां दीं, यानी जिन उम्मीदवारों को रेलवे में नौकरी दी गई, उनके परिवारों ने बदले में अपनी जमीन लालू परिवार या उससे जुड़े लोगों के नाम की.

सीबीआई के अनुसार, इस दौरान रेलवे में नौकरी देने के नाम पर बिहार और झारखंड के कई लोगों से जमीन ली गई. इस मामले में सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव समेत कई लोगों पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप लगाए हैं.

तेजस्वी यादव किसी भी गड़बड़ी से कर रहे इनकार

मालूम हो, लैंड फॉर जॉब स्कैम को लेकर आरजेडी नेताओं और उनके समर्थकों ने किसी भी तरह की अनियमितता को स्वीकार्य नहीं किया है. बल्कि इसे लगातार वे साजिश करार दे रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की माने तो, वे लगातार यह कहते दिखे हैं कि हमने कोई गलत काम नहीं किया है, सच्चाई हमारे साथ है. यह केस राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है.

4 दिसंबर को होने वाली सुनवाई पर टिकी नजरें

दरअसल, बिहार चुनाव के बीच अन्य राजनीतिक दलों की निगाहें कहीं ना कहीं कोर्ट के फैसले पर भी टिकी हुई थी. हालांकि, लालू परिवार को बड़ी राहत मिल गई है और सुनवाई टल गई है. अब 4 दिसंबर को होने वाली सुनवाई पर नजरें टिकी हैं.

Also Read: Bihar Election 2025: 11 नवंबर को पहले फेज की वोटिंग वाले दिन से भी ज्यादा कड़ी होगी सुरक्षा व्यवस्था, जानिये DGP का आदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >