गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर गांधी मैदान की ओर वाहनों पर रहेगी रोक

गांधी मैदान में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस को लेकर मुख्य समारोह का आयोजन किया जायेगा.

पटना. गांधी मैदान में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस को लेकर मुख्य समारोह का आयोजन किया जायेगा. इसे लेकर 26 जनवरी की सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक किसी भी दिशा से गांधी मैदान की ओर सामान्य और व्यावसायिक वाहन नहीं आयेंगे. कार्यक्रम की अवधि में गांधी मैदान की ओर आने वाले तमाम सामान्य व व्यावसायिक वाहनों के रूट में बदलाव कर दिया गया है. हालांकि यह व्यवस्था एंबुलेंस और अग्निशमन जैसी आपातकालीन सेवाओं पर लागू नहीं होगी. डाकबंगला चौराहा से जेपी गोलंबर (मौर्या होटल मोड़) तक का मार्ग केवल राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और विशिष्ट अतिथियों के काफिले के लिए आरक्षित रहेगा.

वाहनों के रूट में किया गया बदलाव

– डाकबंगला चौराहा से गांधी मैदान (चिल्ड्रन पार्क) तक सामान्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा. न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में वाहनों का प्रवेश वर्जित है.-कोतवाली ””””””””टी”””””””” से पुलिस लाइन तक (बुद्ध मार्ग में) पूर्व की ओर जाने वाले रास्ते बंद रहेंगे. वाहन वोल्टास मोड़ से विद्यापति मार्ग होते हुए पुलिस लाइन तिराहा जा सकेंगे.

– छज्जूबाग एसडीओ आवास से जेपी गोलंबर की ओर और बुद्ध मार्ग में छज्जूबाग मोड़ से एसडीओ आवास की तरफ परिचालन बंद रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >