Vande Bharat Train: बाबा पशुपतिनाथ और माता सीता के दर्शन करना होगा आसान, इस रूट पर वंदे भारत के संचालन को मंजूरी

Vande Bharat Train: बिहारवासियों को एक और खुशखबरी दे दी गई है. दरअसल, मुजफ्फरपुर-चंपारण रूट पर वंदे भारत के संचालन को मंजूरी मिल गई है. इसके साथ ही रक्सौल-कोलकाता रूट पर भी चलाने की तैयारी है. जिसके बाद बाबा पशुपतिनाथ और माता सीता के दर्शन बेहद आसान होने वाले हैं.

Vande Bharat Train: बिहारवासियों को चुनावी साल में कई गिफ्ट सरकार की ओर से दिए जा रहे हैं. इस बीच रेलवे की ओर से बड़ी खुशखबरी दी गई है. दरअसल, पूर्व मध्य रेल में पटना के बाद मुजफ्फरपुर-चंपारण रूट पर भी अब वंदे भारत ट्रेन दौड़ेगी. इसे लेकर मंजूरी दे दी गई है. इसके साथ ही वंदे भारत ट्रेन को रक्सौल-कोलकाता रूट पर भी चलाने की तैयारी जोर-शोर से हो रही है. जिसके बाद बंगाल के लोगों के लिए बाबा पशुपतिनाथ और माता सीता के दर्शन करना बेहद आसान होने वाला है. इधर, रक्सौल स्टेशन को भी नया रूप देकर विकसित किया जा रहा है, जिसमें 50 करोड़ रुपये की लागत आने की खबर है.

ट्रेन के लिए बनाए जायेंगे डिपो

जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन चलाने के लिए रक्सौल और सहरसा में वॉशिंग पिट का टेंडर किया जा चुका है. रक्सौल रेलवे स्टेशन के भवन को अच्छे से विकसित करने समेत कई कार्य किए जायेंगे. पहले फेज में 19 करोड़ 92 लाख रुपये दिए गए. उसके बाद वंदे भारत ट्रेन के रखरखाव को लेकर डिपो बनाए जाएंगे. इन डिपो में आधुनिक उपकरण, बिजली, पानी और लाइन कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इस पर तेजी से काम चल रहा है. सभी कार्यों को लेकर विशेष रूप से निगरानी की जा रही है.

समस्तीपुर मंडल ने भेजा था प्रस्ताव

बता दें कि, रक्सौल-सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर रूट के श्रद्धालु बंगाल की यात्रा कर सकेंगे. खास बात यह कही जा रही है कि, रक्सौल-कोलकाता रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलने के कारण बंगाल के लोगों के लिए बाबा पशुपतिनाथ और माता सीता के दर्शन करना बेहद आसान होने वाला है. बता दें कि, बिहार में पर्यटन को लेकर विशेष ध्यान रखा जा रहा है. नए रूट पर वंदे भारत ट्रेन के चलने के कारण दूसरे राज्योंके साथ-साथ आस-पास के पड़ोसी देशों से भी लोग आ सकते हैं. बता दें कि, पूर्व मध्य रेल मुख्यालय के जरिये यह प्रस्ताव समस्तीपुर मंडल ने रेलवे बोर्ड के साथ रेल मंत्रालय को भेजा था. ऐसे में मंजूरी मिलते ही कार्य में तेजी ला दी गई है.

Also Read: Pitru Paksha Mela 2025: गयाजी में पिंडदान के लिए इस महीने से पहुंचने लगेंगे लोग, तीर्थ यात्रियों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >