Vande Bharat: पटना-लखनऊ रूट पर वंदे भारत की जबरदस्त डिमांड, 7 जुलाई तक बुकिंग फुल!

Vande Bharat: पटना-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस में जबरदस्त भीड़ चल रही है. लोग सीट पाने को परेशान हैं. सात जुलाई तक की टिकटें फुल बतायी जा रही हैं. यात्रियों को वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है. पढे़ं पूरी खबर…

Vande Bharat: दानापुर रेल मंडल के आरा जंक्शन के रास्ते पटना से लखनऊ (गोमती नगर) जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन यात्रियों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गई है. हालत यह है कि इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए अब सात जुलाई के बाद की ही टिकट मिल पा रही है. कई वंदे भारत ट्रेनों में जहां सीटें खाली रह जाती हैं, वहीं इस ट्रेन की सभी सीटें जून महीने के लिए पूरी तरह फुल हैं और जुलाई के पहले हफ्ते तक वेटिंग लिस्ट में हैं. एडवांस बुकिंग के कारण तत्काल या आखिरी समय पर यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

अभी भी आठ कोच से ही चल रही ट्रेन

पटना-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस की लोकप्रियता को देखते हुए रेलवे मंत्रालय ने पहले ही इस ट्रेन को आठ के बजाय 16 कोच के रैक में बदलने का फैसला किया था. लेकिन, रेल सूत्रों की मानें तो अभी तक इस रूट पर आठ कोच वाली ही वंदे भारत चल रही है. दानापुर रेल मंडल की अन्य वंदे भारत ट्रेनों को पहले ही 16 कोच में तब्दील कर दिया गया है, जिससे उनकी यात्री क्षमता बढ़ी है. 

पटना-गोरखपुर रूट पर यात्री कम

पटना से हाल ही में गोरखपुर के लिए शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों की संख्या उम्मीद से कम है और वह ट्रेन हाउसफुल नहीं चल पा रही है. इसके उलट, पटना से गोमती नगर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की टिकटें एडवांस में ही बिक रही हैं, जिससे इसकी सफलता साफ झलकती है.

ALSO READ: Bihar News: अब बिहार में भी कर सकेंगे तिरुपति बालाजी के दर्शन, इस जिले में बन रहा भव्य मंदिर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >