Unlock-1 के बाद बिहार में बढ़ेंगे दैनिक क्रियाकलाप, पहले से ज्यादा सचेत एवं सतर्क रहने की जरूरत : सीएम नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को मुख्य सचिव एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ कोविड-19 से बचाव के लिये किये जा रहे कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चुनौती को अवसर में बदलने का समय है. चुनौती को अवसर के रूप में लेते हुये उद्योग एवं संबद्ध विभाग पूरी तत्परता के साथ बाहर से आये बिहार के श्रमिकों के साथ-साथ यहां रह रहे लोगों के रोजगार के लिये तैयार कार्ययोजना को जल्द मूर्त रूप दें.

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को मुख्य सचिव एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ कोविड-19 से बचाव के लिये किये जा रहे कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चुनौती को अवसर में बदलने का समय है. चुनौती को अवसर के रूप में लेते हुये उद्योग एवं संबद्ध विभाग पूरी तत्परता के साथ बाहर से आये बिहार के श्रमिकों के साथ-साथ यहां रह रहे लोगों के रोजगार के लिये तैयार कार्ययोजना को जल्द मूर्त रूप दें.

सीएम नीतीश ने कहा कि बाहर से आये श्रमिकों की स्किल का राज्य की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक उपयोग करें. संचालित औद्योगिक इकाईयों में भी स्किल मैपिंग के आधार पर श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध करायें. मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार सृजन के कार्यों का लगातार अनुश्रवण करें. अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिये श्रम प्रधान योजनाओं का चयन करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सके.

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों की स्किल के अनुरूप नये उद्योगों को बढ़ावा दें. बाहर से आये बिहार के श्रमिकों से फीडबैक प्राप्त करें. उन्होंने कहा कि नयी इकाईयों की स्थापना हेतु क्या इंसेंटिव दिये जा सकते हैं, इस पर सुझाव दें साथ ही औद्योगिक प्रोत्साहन नीति में संशोधन (मिड टम) की आवश्यकता हो तो उसके संबंध में भी प्रस्ताव तैयार करें.

सीएम नीतीश कुमार ने निर्देश दिया कि भीड़-भाड़ एवं बाजार वाले इलाके में साफ-सफाई तथा सेनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान दें. सभी कार्यस्थलों एवं बाजारों में भी सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन हो. मुख्यमंत्री ने अपील करते हुये कहा कि 65 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति, अन्य गंभीर रोगों से ग्रसित व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं तथा 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे अति आवश्यक या स्वास्थ्य संबंधी कार्य न होने पर यथा संभव घर पर ही रहें. उन्होंने कहा कि इनकी स्क्रीनिंग करने पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ यथा संभव टेस्टिंग भी करायी जाये.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व से ही केंद्र की गाइडलाइन के अनुरूप कार्य करती आ रही है. अनलॉक-1 के संबंध में भी केंद्र की गाइडलाइन को यथावत लागू किया गया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लोगों की अन्य आवश्यक मदद भी की जा रही है, परंतु अनलॉक-1 के बाद दैनिक क्रियाकलाप बढ़ेंगे, अतः लोगों को अब पहले से ज्यादा सचेत एवं सतर्क रहने की जरूरत है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य राज्यों में काम करने वाले बिहार के श्रमिक बड़ी संख्या में वापस आये हैं. अतः लोगों को लगातार जागरूक करने की आवश्यकता है. ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को अन्य माध्यमों के अलावा माईकिंग से भी लगातार जागरूक किया जाये. सभी लोग मास्क के प्रयोग के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.

Also Read: 9 जून को बिहार की जनता से डिजिटल संवाद का गृहमंत्री अमित शाह का निर्णय सराहनीय : सुशील मोदी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Samir Kumar

Published by: Prabhat Khabar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >