यूजीएमएसी राउंड तीन के काउंसेलिंग रिजल्ट में होगा संशोधन

7 नवंबर को जारी रिजल्ट में तकनीकी त्रुटि पायी गयी है, जिसकी वजह से इसे अस्थायी रूप से रद्द किया गया है

संवाददाता, पटना

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड ने अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन काउंसेलिंग (यूजीएमएसी)-2025 के राउंड-3 काउंसेलिंग का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट वापस ले लिया है. बोर्ड ने बताया है कि 7 नवंबर को जारी रिजल्ट में तकनीकी त्रुटि पायी गयी है, जिसकी वजह से इसे अस्थायी रूप से रद्द किया गया है. बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार संशोधित प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जारी किया जायेगा. उम्मीदवारों से अपील की गयी है कि वे वेबसाइट पर लगातार नजर रखें, ताकि नयी तिथियों और दस्तावेज सत्यापन व प्रवेश से जुड़ी जानकारी समय पर प्राप्त कर सकें. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि संशोधित रिजल्ट जारी होने के बाद ही आगे की प्रक्रिया यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. परीक्षा नियंत्रक ने सभी उम्मीदवारों और कॉलेजों से कहा है कि वे किसी भी भ्रम से बचने के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना पर ही भरोसा करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >