डिवाइडर से टकरा कर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी

डोरीगंज थाना क्षेत्र के चिरांद मोड़ के समीप रविवार को नशे में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलाने के दौरान अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

नशे की हालत में बाइक चला रहा था युवक, दोनों पटना रेफर प्रतिनिधि,छपरा. डोरीगंज थाना क्षेत्र के चिरांद मोड़ के समीप रविवार को नशे में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलाने के दौरान अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल पछियारी बलवन टोला गांव निवासी स्वर्गीय मुसाहेब राय के पुत्र जलंधर यादव तथा नागेंद्र राय के पुत्र सत्येंद्र कुमार बताये जाते हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक ही मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान वे नशे की हालत में थे और संतुलन बिगड़ने के कारण उनकी बाइक सीधे डिवाइडर से जा टकरायी. टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. एएसआइ शिव नारायण साह के द्वारा दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. हरेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. बताया जाता है कि घायल जलंधर यादव पूरी तरह से नशे में था. अस्पताल में इलाज के दौरान उसने चिकित्सकों और पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. कर्मियों को इलाज करने मे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >