पटना: एनएच-139 पर आमने-सामने भिड़े दो ट्रक, क्षतिग्रस्त केबिन में फंसा चालक, हालत गंभीर

बिक्रम (पटना) के एनएच-139 पर सोमवार शाम दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

Collision between trucks : पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र के एनएच-139 पर अंधरा चौकी गांव के समीप सोमवार की शाम करीब सात बजे दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चालक को क्षतिग्रस्त ट्रक से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

आमने-सामने टक्कर से दोनों ट्रकों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त

मिली जानकारी के अनुसार, बिक्रम की ओर से एक लोडेड ट्रक पटना की तरफ जा रहा था. इसी दौरान अंधरा चौकी गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये.

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गये और पुलिस को सूचना दी.

ट्रक में फंसे चालक को ग्रामीणों ने निकाला

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से एक ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला. गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया.

बलुआचक निवासी है घायल चालक

जख्मी चालक की पहचान गौरीचक थाना क्षेत्र के बलुआचक निवासी सुरेंद्र यादव (50) के रूप में हुई है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रकों को सड़क किनारे हटवाकर अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि प्रकाश

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >