दानापुर मंडल की ओर से संचालित दो पैसेंजर ट्रेनों की विशेष लोकप्रियता देखने को मिल रही है. मुंबई की तर्ज पर पेंडुलम की तरह संचालित ये दोनों गाड़ियां पटना व दानापुर इलाके में आने-जाने वाले दैनिक यात्रियों के बीच चर्चा का विषय बनी हैं. दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि वर्तमान में दो ट्रेनों का संचालन हो रहा है. इनमें एक दानापुर से झाझा और दूसरा पटना से बक्सर पेंडुलम ट्रेन शामिल हैं. वर्तमान में बक्सर और पटना के बीच पेंडुलम सेवा के तहत गाड़ी संख्या 53202 बक्सर से सुबह 6:30 बजे प्रस्थान कर डुमरांव, रघुनाथपुर, बिहियां, आरा, कुलहड़िया, बिहटा और दानापुर स्टेशनों पर रुकते हुए 9:15 बजे पटना जंक्शन पहुंचती है. ये ट्रेनें अधिक भीड़-भाड़ वाले स्टेशनों पर ही रुकती हैं.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.