महिला को डायन कहने पर दो पक्ष भिड़े, दो लोग जख्मी

patna news: मसौढ़ी. पुनपुन थाना के मनोरा गांव में बीते मंगलवार की रात एक महिला को डायन कहकर प्रताड़ित करने के बाद उत्पन्न हुए विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले.

मसौढ़ी. पुनपुन थाना के मनोरा गांव में बीते मंगलवार की रात एक महिला को डायन कहकर प्रताड़ित करने के बाद उत्पन्न हुए विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले. इसमें अपनी बहन के घर आये एक युवक का पैर टूट गया. वहीं एक महिला जख्मी हो गयी. इस मामले में पुलिस ने उपद्रव मचा रहे दो युवकों हर्ष कुमार व राहुल कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया. इस संबंध में दोनों पक्ष एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें मनोरा के राधेश्याम यादव की पत्नी सविता देवी ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी अनिल उपाध्याय की पत्नी रूबी देवी अक्सर उसे डायन कहकर प्रताड़ित करती है. मंगलवार की देर शाम पानी का छिड़काव कर रहे थे, इसी बात को लेकर रूबी देवी के पति अनिल उपाध्याय समेत अन्य लोगों ने डायन कहते हुए भला बुरा कहना शुरू कर दिया. इधर सविता के पति व भाई राकेश उन्हें ऐसा करने से मना करने गया, तो सभी ने राकेश को पीटकर उसका पैर तोड़ दिया वहीं मौके पर मौजूद एक महिला समेत दो पुरुष को पीटकर जख्मी कर दिया. थानाध्यक्ष बेबी कुमारी ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से क्रमशः सविता देवी व रूबी देवी द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उन्होने बताया कि सविता देवी के आवेदन के आलोक में हर्ष व राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >