आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने जुटे कुख्यात दो भाई हुए गिरफ्तार

patna news: पटना सिटी. आपराधिक मामलों में फरार दो भाइयों को अगमकुआं थाना पुलिस ने धर दबोचा, जब वो अपराध की योजना को अंजाम देने के लिए घर पहुंचा था. गिरफ्तार भाइयों में एक पर 15 और दूसरे पर 19 मामले दर्ज हैं.

पटना सिटी. आपराधिक मामलों में फरार दो भाइयों को अगमकुआं थाना पुलिस ने धर दबोचा, जब वो अपराध की योजना को अंजाम देने के लिए घर पहुंचा था. गिरफ्तार भाइयों में एक पर 15 और दूसरे पर 19 मामले दर्ज हैं. एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि अगमकुआं थाना के कुम्हरार ग्वाल टोली मुहल्ला निवासी स्वर्गीय लाल बाबू यादव के दो पुत्र कल्लू यादव उर्फ करण यादव और भाई नंदु यादव किसी अपराध की योजना से मुहल्ले में आया है. पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद वरीय पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी देते हुए उनके नेतृत्व में टीम गठित हुई. गठित टीम ने थानाध्यक्ष नीरज कुमार पांडे के नेतृत्व में छापेमारी कर दोनों भाई को गिरफ्तार किया. एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार कल्लू यादव उर्फ करण यादव के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट समेत अन्य 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसमें अगमकुआं थाने में नौ, गौरीचक में तीन, गोपालपुर, रामकृष्णा नगर और मेहंदीगंज थाने में एक-एक मामले दर्ज हैं. इसी तरह गिरफ्तार नंदु यादव के खिलाफ भी 19 मामले दर्ज हैं. इसमें अगमकुआं थाने में 16 और कंकड़बाग थाने में तीन मामले दर्ज हैं. नंदू पर शराब, आर्म्स एक्ट, मारपीट के साथ अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है. गिरफ्तार दोनों भाइयों से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है. एएसपी ने बताया कि पूछताछ से कई आपराधिक मामलों का खुलासा होगा. छापेमारी दल में दारोगा मनमोहन कुमार, राम सहोदर, मुकेश कुमार, सिपाही राजीव कुमार साह व प्रेम कुमार झा है. एएसपी ने बताया कि पकड़े गये दोनों की निशानदेही पर गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >