जल्द मिलेगा दो लाख शिक्षकों काे जुलाई का वेतन, जून का जारी

सर्वशिक्षा अभियान के दायरे में आने वाले दो लाख से अधिक शिक्षकों का जुलाई का वेतन जल्द ही मिल जायेगा.

पटना. सर्वशिक्षा अभियान के दायरे में आने वाले दो लाख से अधिक शिक्षकों का जुलाई का वेतन जल्द ही मिल जायेगा. शिक्षा विभाग इस मद में राशि जारी होने के इंतजार में हैं. दरअसल वेतन भुगतान के लिए राशि जारी करने में वित्त विभाग से सैद्धांतिक सहमति हो चुकी है. राहत की बात है कि जून का वेतन अभी हाल ही में जारी कर दिया गया है.आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वित्त विभाग से राशि की स्वीकृति आते ही यह राशि जिलों को भेज दी जायेगी. फिलहाल जुलाई का वेतन भुगतान अभी तक नहीं हो सका है. खास बात ये है कि अगस्त में वार्षिक वृद्धि के साथ वेतन दिया जाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >