11 दिन पहले हुई थी शादी, अब सिर कुचल कर मौत… बिहार में सड़क हादसे ने छीनी दो परिवारों की खुशियां

Bihar Accident News: जमुई में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई. पूजा समारोह से लौटते वक्त ट्रक ने दोनों को कुचल दिया. मृतकों में एक की शादी मात्र 11 दिन पहले हुई थी, जिससे परिवार में मातम का माहौल है.

Bihar Accident News: बिहार के जमुई जिले में एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं. मंगलवार देर रात 1:30 बजे खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर बीआरसी स्कूल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के बंदरमारा गांव निवासी इंद्रदेव कुमार (20) और मुंगेर जिले के कारीकोल निवासी विनोद चौधरी (24) के रूप में हुई है.

पूजा समारोह में शामिल होने गए थे दोनों दोस्त

इंद्रदेव, केशो यादव का पुत्र था और अपने मामा के घर गौरवा मटियाना में रह रहा था. वहीं, विनोद चौधरी का ससुराल जमुई जिले के सोनो प्रखंड के पैरा मटियाना गांव में था. दोनों दोस्तों के बीच घनिष्ठता इतनी थी कि हर सुख-दुख में साथ रहते थे. मंगलवार को दोनों कागेश्वर गांव में आयोजित एक पूजा समारोह में शामिल होने गए थे. कार्यक्रम से लौटते वक्त रात के अंधेरे में यह भीषण हादसा हुआ.

इंद्रदेव के सिर पर चढ़ा ट्रक का टायर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि इंद्रदेव के सिर पर टायर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं विनोद भी गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

महज 11 दिन पहले हुई थी शादी

इस हादसे को और भी ज्यादा दर्दनाक बना देता है यह तथ्य कि इंद्रदेव की शादी महज 11 दिन पहले, 30 मई को सोनो प्रखंड के तरोन गांव की एक युवती से हुई थी. शादी की खुशियों की चमक अभी घर से मिटी भी नहीं थी कि यह हादसा पूरे परिवार को गम के अंधेरे में डुबो गया.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सोनो थाने की पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और ट्रक व चालक की तलाश जारी है. गांव में शोक की लहर है.

Also Read: CM की कुर्सी तक लालू को पहुंचाने वाले नीतीश, आज सियासी दुश्मन क्यों बन गए? पढ़िए पूरी कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >