कैंपस : इंटर विशेष व कंपार्टमेंटल परीक्षा के दूसरे दिन भोजपुर से दो परीक्षार्थी निष्कासित

इंटरमीडिएट विशेष व कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 के दूसरे दिन मंगलवार को नकल के आरोप में भोजपुर से दो परीक्षार्थी निष्कासित किये गये

संवाददाता, पटना

इंटरमीडिएट विशेष व कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 के दूसरे दिन मंगलवार को राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में भौतिकी व वाणिज्य संकाय के इंटरप्रेन्योर विषय और मनोविज्ञान विषयों व दूसरी पाली में कृषि, संगीत और हिंदी विषयों की परीक्षा हुई. प्रथम पाली की परीक्षा 9:30 बजे से 12:45 बजे तक व द्वितीय पाली में परीक्षा दो बजे से 5:15 बजे तक संचालित हुई. दूसरे दिन नकल के आरोप में भोजपुर से दो परीक्षार्थी निष्कासित किये गये.

2 मई को अंग्रेजी और गणित की परीक्षा

विशेष परीक्षा के तीसरे दिन दो मई को प्रथम पाली में विज्ञान, कला व वाणिज्य संकाय के परीक्षार्थियों के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा 9:30 बजे से 12:45 बजे दोपहर तक आयोजित की जायेगी. द्वितीय पाली में विज्ञान व कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए गणित विषय और वाणिज्य संकाय के परीक्षार्थियों के लिए बिजनेस स्टडी की परीक्षा दो बजे से 5:15 बजे तक चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >