फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूट में दो गिरफ्तार

पुलिस ने रविवार की रात दो लुटरों को गिरफ्तार कर लिया

पंडारक. माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी राजन कुमार को दिनदहाड़े चाकू मारकर बैग सहित कलेक्शन का रुपये लूटने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने रविवार की रात दो लुटरों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लुटरों में एक अमन कुमार थाना क्षेत्र के लेमुआबाद गांव का व दूसरा कुंदन कुमार एनटीपीसी थाना क्षेत्र के महराजगंज गांव का रहने वाला है. इस दौरान पुलिस ने लुटरों द्वारा छीना गया बैग भी बरामद किया है, लेकिन रकम व अन्य सामान नहीं मिला. दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया. ज्ञात हो कि 10 अप्रैल 2024 की दोपहर जब कर्मी लेमुआबाद गांव से कलेक्शन की रकम को लेकर बाढ़ लौट रहा था. इसी दौरान घात लगाये अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. इस कांड के अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों अपराधियों ने अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली है. वहीं जख्मी अरवल जिले का रहने वाला था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >