चंदन मिश्रा मर्डर केस में बंगाल से 5 अपराधियों की गिरफ्तारी का क्या है सच? पटना SSP ने दी जानकारी

Chandan Mishra Murder Case: चंदन मिश्रा हत्याकांड में पश्चिम बंगाल से 5 आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर तेजी से फैल रही है. लेकिन, इस बारे में जब पटना एसएसपी से जानकारी ली गई तो, उन्होंने किसी भी अपराधी की गिरफ्तारी से इनकार कर दिया.

Chandan Mishra Murder Case: बक्सर के गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. इस बीच शनिवार को यह खबर तेजी से फैली कि, पटना पुलिस और एसटीएफ को बड़ी कामयाबी इस केस में मिली है और पश्चिम बंगाल से 5 अपराधियों के गिरफ्तारी की गई है. इस खबर की हकीकत क्या है, यह जानने के लिए जब पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा से संपर्क किया गया तो उन्होंने कार्रवाई से जुड़ी अहम जानकारी दी. पटना एसएसपी ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि, अभी ऐसी कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है.

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद है शेरू

वहीं, पिछले दिनों एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा था कि, चंदन की हत्या शेरू सिंह के गुर्गों ने की है. एडीजी ने कहा था कि, ‘शेरू सिंह फिलहाल पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद है. ऐसे में बिहार पुलिस शेरु सिंह के नेटवर्क को खंगाल रही है. ‘ वहीं, हत्या करने पटना के पारस अस्पताल में पहुंचे पांचों शूटरों की भी पहचान हो गई है. इधर, मुख्य शूटर पटना का तौसीफ उर्फ बादशाह है. जिसके पिता को शुक्रवार को पुलिस ने उठाया है. शूटरों के परिजनों और दोस्तों से भी पुलिस ने पूछताछ की है.

चंदन-शेरू के बीच थी गहरी दोस्ती

बता दें कि, चंदन मिश्रा और शेरू सिंह एक समय में अच्छे दोस्त हुआ करते थे. दोनों ने मिलकर बक्सर में काफी सालों तक एक साथ मिलकर खूब आतंक मचाया था. हालांकि, बाद में दोनों के बीच गहरी दुश्मनी हो गई. कहा जा रहा है कि, जेल में बंद शेरु सिंह ने ही शूटरों को हायर कर चंदन की हत्या करवाई. हालांकि, पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है.

पारस अस्पताल में हुई थी हत्या

बता दें कि, पिछले दिनों बक्सर के कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की पटना के पारस अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अस्पताल में घुसकर 5 हथियारबंद अपराधियों ने चंदन मिश्रा को ताबड़तोड़ गोली मारी थी. इस घटना के बाद दहशत फैल गई थी. हत्याकांड के बाद जल्द से जल्द अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी. जिसके बाद पटना पुलिस ने मामले में जांच के लिए कई टीमें बनाई और लगातार अपराधियों की छानबीन में जुटी है.

कई मामलों में आरोपित था चंदन मिश्रा

चंदन मिश्रा की बात करें तो, उस पर हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे. 2011 में बक्सर के चर्चित चूना व्यवसायी हत्याकांड में उसे उम्रकैद की सजा मिली थी. चंदन पिता के इलाज के नाम पर 15 दिन की पेरोल पर बाहर आया था, लेकिन खुद की तबीयत खराब होने के चलते पटना के पारस अस्पताल में भर्ती था. ऑपरेशन के बाद वह प्राइवेट वार्ड में आराम कर रहा था, तभी अपराधियों ने उस पर गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया.

Also Read: पुलिस पर फायरिंग करके भागा जदयू विधायक का भांजा, ठिकाने पर से हथियार-कारतूस बरामद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >