ट्रक से कार में हुई टक्कर, चालक को अगवा कर ले गये नवादा

न्यू बाइपास सिपारा के पास ट्रक से एक कार में मामूली टक्कर होने के बाद कार में सवार तीन लोग हर्जाना वसूलने के लिए ट्रक चालक राकेश पोड़ी को अगवा कर नवादा लेकर चले गये़

पटना़ जक्कनपुर थाने के न्यू बाइपास सिपारा के पास ट्रक से एक कार में मामूली टक्कर हो गयी. इससे कार में नुकसान पहुंचा. इसके बाद कार में सवार तीन लोग हर्जाना वसूलने के लिए ट्रक चालक राकेश पोड़ी को अगवा कर नवादा लेकर चले गये, जबकि खलासी दुर्गेश को छोड़ दिया. घटना सोमवार की देर रात हुई. कार सवार शादी समारोह से आ रहे थे. दुर्गेश वहां से दौड़ता हुए जक्कनपुर थाना पहुंचा और सारी बातें बतायीं. इसके बाद जक्कनपुर थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने चालक की खोजबीन शुरू कर दी. इसी बीच चालक के मोबाइल फोन का लोकेशन नवादा के वारिसलीगंज का मिला. इसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी, जबकि दूसरी ओर चालक से नंबर लेकर अगवा करने वालों ने कार की क्षति को लेकर उसके मालिक सह यूपी गोल्डर ट्रांसपोर्ट के ट्रांसपोर्टर अमित कुमार से हर्जाने को लेकर बात शुरू कर दी.

पहले मांगा 50 हजार और फिर 15 हजार तक पहुंच गये

जिन लोगों ने चालक को अगवा किया था, उनलोगों ने ट्रांसपोर्टर अमित कुमार से हर्जाने के रूप में पहले 50 हजार रुपये मांगे, लेकिन अमित ने देने से इन्कार कर दिया. इसके बाद वे लोग 15 हजार रुपये तक आ गये. जिस नंबर से उनलोगों ने कॉल किया, उसे अमित ने पुलिस को सौंप दिया. इसके बाद जक्कनपुर थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने दबाव बनाना शुरू कर दिया. लेकिन बीच-बीच में मोबाइल वे लोग बंद कर ले रहे थे. लेकिन थानाध्यक्ष लगातार लगे रहे और मंगलवार को करीब दो बजे दिन में उनलोगों ने चालक राकेश को छोड़ दिया.

कर्नाटक से नींबू लेकर आया था

कर्नाटक से नींबू की खेप लेकर ट्रक चालक राकेश पटना आया था. उसने नींबू को अपलोड कर वापस सतना जा रहा था. चालक सतना व खलासी जबलपुर का है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >