दो निजी अस्पतालों में नये मरीजों के इलाज पर मनाही, खेमनीचक-शिव नगर का इलाका सील

खेमनीचक बेइमान टोला शिवनगर रोड नंबर तीन में रहने वाले ज्वेलरी दुकानदार के संक्रमित होने के बाद जिला प्रशासन की टीम ने इलाके को सील कर दिया है और प्रतिबंधित घोषित कर दिया है़ सूत्रों के अनुसार, इसके साथ ही न्यू बाइपास के खेमनीचक व राजेंद्र नगर के निजी अस्पतालों में नये मरीजों के एडमिट करने व इलाज की फिलहाल मनाही कर दी गयी है़

पटना : खेमनीचक बेइमान टोला शिवनगर रोड नंबर तीन में रहने वाले ज्वेलरी दुकानदार के संक्रमित होने के बाद जिला प्रशासन की टीम ने इलाके को सील कर दिया है और प्रतिबंधित घोषित कर दिया है़ सूत्रों के अनुसार, इसके साथ ही न्यू बाइपास के खेमनीचक व राजेंद्र नगर के निजी अस्पतालों में नये मरीजों के एडमिट करने व इलाज की फिलहाल मनाही कर दी गयी है़ इन अस्पताल के कर्मियों को भी क्वारेंटिन में जाने के निर्देश दिये गये हैं. इतना ही नहीं अस्पताल को सैनिटाइज किये जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है़ जानकारी के अनुसार दुकानदार की तबीयत काफी खराब थी़ इसके कारण वह अपना इलाज कराने न्यू बाइपास के खेमनीचक इलाके में ही स्थित एक निजी अस्पताल में गया था़ लेकिन वहां एडमिट नहीं हुआ था़

इस दौरान उसके संपर्क में रिसेप्शनिस्ट व कुछ कर्मी आये थे़ इसी प्रकार, वह इलाज के लिए राजेंद्र नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में भी गया था़ लेकिन उसकी हालत देख कर पीएमसीएच या एनएमसीएच जाने की सलाह दी गयी थी़ इस दौरान उस अस्पताल के कुछ रिसेप्शनिष्ट व अन्य कर्मी संपर्क में आये थे़ इसके बाद वह पीएमसीएच गया और फिर उसके शारीरिक लक्षण को देख कर एनएमसीएच में भर्ती कराया गया और जांच करायी गयी़ इस दौरान उसकी जांच रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आ गयी़नर्सिंग स्टाफ के क्वार्टर को कराया जा रहा है सैनिटाइजआइजीआइएमएस की नर्सिंग स्टाफ क्वार्टर में रहती है़ इसे लेकर उस क्वार्टर के इलाके को सील नहीं किया जायेगा़

हालांकि उस इलाके में किसी अन्य बाहरी लोगों के आने पर मनाही रहेगी़ स्टाफ क्वार्टर बिल्डिंग को सैनिटाइज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है और उनके परिजनों को क्वारेंटिन सेंटर में भर्ती कराया गया है़ बताया जाता है कि अगर उस क्वार्टर को सील किया गया तो आइजीआइएमएस के कई स्टाफ ड्यूटी पर नहीं जा पायेंगे़ इससे अस्पताल का कार्य प्रभावित होगा़ जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि स्टाफ क्वार्टर सील नहीं किया जायेगा़ सैनिटाइजेशन की कार्रवाई की जा रही है़कैसे हुआ कोरोना संक्रमण?

जांच में लगी प्रशासन की टीमआइजीआइएमएस की नर्सिंग स्टाफ व खेमनीचक इलाके के रहने वाले दुकानदार को कोरोना वायरस का संक्रमण कैसे हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल जिला प्रशासन के पास नहीं है़ इसके साथ ही उसकी ट्रेवल हिस्ट्री को खंगाला जा रहा है, ताकि इस बात की जानकारी मिल सके कि ये लोग किनके संपर्क में आये थे़ आइजीआइएमएस की नर्सिंग स्टाफ के किसी मरीज से ही संक्रमित होने की फिलहाल संभावना जतायी जा रही है़ लेकिन खेमनीचक वाले मामले में फिलहाल संभावनाएं भी सामने नहीं है़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >