10 अगस्त तक टीआरइ-4 व विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा

राज्य में 10 अगस्त से पहले चौथे चरण ( टीआरइ-4) की विद्यालय अध्यापक व 7279 विशेष शिक्षक की परीक्षा करायी जायेगी.

शेष रह गयीं स्थानांतरण और पदस्थापनाएं और सक्षमता परीक्षा भी 10 अगस्त तक कराने का निर्णय संवाददाता, पटना राज्य में 10 अगस्त से पहले चौथे चरण ( टीआरइ-4) की विद्यालय अध्यापक व 7279 विशेष शिक्षक की परीक्षा करायी जायेगी. इसके साथ ही 6421 पदों पर अनुकंपा आधारित नियुक्ति की जायेगी. इसके अलावा इसी समयावधि ���ें नियोजित शिक्षकों के लिए शेष बची सक्षमता परीक्षाएं करा ली जायेंगी. इसी दौरान शिक्षकों की पदस्थापना और तबादला आदि की गतिविधियां पूरी कर ली जायेंगी. प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने इन मामलों में संबंधित विभागीय अफसरों को जरूरी दिशा-निर्देश बुधवार को हुई विभागीय सभागार में हुई बैठक में दिये हैं. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि अनुकंपा आधारित नियुक्तियों के लिए परीक्षा नहीं ली जायेंगी. इनकी नियमावली को मंजूरी मिलने के तत्काल बाद इनकी नियुक्तियां कर दी जायेंगी. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि विशेष शिक्षकों की परीक्षा आयोजन के लिए विभाग ने बीपीएससी को अधियाचना भेज दी है. गौरतलब है कि अनुकंपा की नियुक्तियां 2017 से लंबित हैं. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि डाइट के जरिये राज्य के सभी करीब छह लाख शिक्षकों की साल में दो बार एक-एक हफ्ते की ट्रेनिंग कराने का निर्णय लिया गया है. सीएम की घोषणाओं पर समय पर अमल हो : शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि बिहार स्टेट एजुकेशनल बीएसइआइडीसी से कहा है कि सीएम की तरफ से की गयी घोषणाओं को समय सीमा में हर हाल में पूरा किया जाए. इसके तहत पटना शहर के सभी हॉस्टलों का जीर्णोद्धार किया जाए. इसके अलावा विधायक और विधान पार्षदों की तरफ से की गयी अनुशंसाओं को पूरा किया जाए. यह सभी काम प्राथमिकता के आधार पर हो. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया और मोबाइल के समझदारी से उपयोग करने के लिए प्रेरित करने की रणनीति बनायी गयी है. उन्होंने जोर दिया कि बच्चे, शिक्षक और अभिभावकों को इस दिशा में जागरूक करने की जरूरत है. बैठक में शिक्षा विभाग के सचिव अजय यादव सहित सभी शिक्षा निदेशक, उप निदेशक शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >