Bomb Threat: हैलो… ट्रेन की बोगी में बम रखा है! तेजस राजधानी एक्सप्रेस को उड़ाने की धमकी के बाद दिल्ली की इंवेस्टिगेशन एजेंसियां अलर्ट

Bomb Threat: दिल्ली से पटना आ रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी मिली. अननोन नंबर से रेल पुलिस अधिकारियों को फोन किया गया. उन्हें बताया गया कि ट्रेन की बोगी में बम रखा है. इस धमकी भरे कॉल के बाद अलीगढ़ से पटना तक सर्च ऑपरेशन चला. साथ ही मामले में अब दिल्ली की इंवेस्टिगेशन एजेंसियां जांच कर रही है.

Bomb Threat: तेजस राजधानी एक्सप्रेस में उस वक्त पैसेंजर्स के बीच हड़कंप मच गया जब एक अननोन नंबर से ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी मिली. इस मामले में अब दिल्ली की इंवेस्टिगेशन एजेंसियां जांच में जुट गई हैं. दरअसल, ट्रेन दिल्ली से पटना आ रही थी, तभी रेल पुलिस अधिकारियों को कॉल आया और बताया गया कि ट्रेन की बोगी में बम रखा है. सबसे पहले यह धमकी पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के आरपीएफ कमांडेंट को दी गई, इसके बाद पटना रेल अधिकारियों को भी अलर्ट किया गया.

हर एक कोच की हुई जांच

धमकी भरा कॉल ट्रेन के दिल्ली से रवाना होने के लगभग डेढ़ घंटे बाद आया. उस समय ट्रेन अलीगढ़ पहुंचने वाली थी. अलीगढ़ स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं होने के बावजूद ट्रेन को रोका गया और करीब दो घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स, जीआरपी और बाकी के इंवेस्टिगेशन एजेंसियों ने हर एक कोच की जांच की. इसके बाद ट्रेन के अलीगढ़ से रवाना होने के बाद प्रयागराज के पास सुबेदारगंज स्टेशन और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर भी तलाशी ली गई.

बिहार के इन स्टेशनों को किया गया हाई अलर्ट

बिहार में एंट्री करते ही बक्सर, दानापुर और पटना जंक्शन को हाई अलर्ट कर दिया गया. यहां डॉग स्क्वॉड, हैंड मेटल डिटेक्टर और अन्य सेफ्टी डिवाइस की मदद से पैसेंजर्स के सामान की जांच की गई. वॉशरूम से लेकर पैंट्री कार तक हर हिस्से को खंगाला गया. लगातार चले सर्च ऑपरेशन के कारण ट्रेन काफी देरी से चली.

दिल्ली से पटना के बीच अलीगढ़ से दानापुर तक चले सुरक्षा अभियान की वजह से तेजस राजधानी लगभग पौने 6 घंटे लेट होकर पटना जंक्शन पहुंची. ट्रेन के सुरक्षित पहुंचने पर पैसेंजर्स ने राहत भरी सांस ली.

अब दिल्ली की इंवेस्टिगेशन एजेंसियां कर रही जांच

पटना रेल एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि बिहार में ट्रेन के आते ही बक्सर, दानापुर और पटना जंक्शन पर जांच की गई, लेकिन कहीं भी कुछ नहीं मिला. उन्होंने कहा कि जांच से जुड़ी सभी जानकारियां पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन की आरपीएफ और जीआरपी को दी गई है. साथ ही दिल्ली की इंवेस्टिगेशन एजेंसियां भी कॉल की जांच में जुटी हुई हैं.

Also Read: Bihar Ka Mausam: बिहार के इन 13 जिलों में आज घने कोहरे का अलर्ट, 20-21 जनवरी के बाद फिर गिरेगा पारा, मौसम विभाग की जानिए चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >