गांधी मैदान के आस-पास आज गाड़ियों की नो एंट्री, विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू

Traffic Route Patna: संसद में महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने के विरोध में आज महिलाएं आक्रोश मार्च निकालेंगी. ऐसे में गांधी मैदान के आस-पास गाड़ियों की नो एंट्री रहेगी. महिलाओं का मार्च बापू सभागार से निकलेगा.

Traffic Route Patna: पटना के गांधी मैदान के आस-पास आज गाड़ियों की नो एंट्री रहेगी. बिहार के अलग-अलग जिलों से महिलाएं आज पटना आयेंगी और आक्रोश मार्च में शामिल होंगी. महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं होने पर यह मार्च निकाला जाएगा, जिसकी शुरुआत बापू सभागार से होगी.

इन जगहों से डायवर्ट कर दी जायेंगी गाड़ियां

आक्रोश मार्च में संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरती जा रही है. पटना ट्रैफिक पुलिस ने गांधी मैदान और उसके आस-पास के इलाकों में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है. ट्रैफिक एसपी सागर कुमार ने लोगों से ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करने की अपील की है. इसके तहत गांधी मैदान की चारों तरफ ऑटो और ई-रिक्शा के चलने पर रोक रहेगी.

साथ ही दानापुर से राजापुर पुल के रास्ते आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को पुलिस लाइन से वापस दानापुर की ओर मोड़ दिया जाएगा. अशोक राजपथ से गायघाट की ओर से आने वाली गाड़ियां कृष्णा घाट के पास कुनकुन सिंह लेन से आगे की ओर जा सकेंगी.

एक्जीबिशन रोड और एसपी वर्मा रोड के आस-पास भी खास व्यवस्था

एक्जीबिशन रोड में भट्टाचार्या चौराहे से गांधी मैदान ऑटो और ई-रिक्शा नहीं जायेंगे. एसपी वर्मा रोड से आने वाली गाड़ियां स्वामीनंदन तिराहा तक ही आ सकेंगे और वहां से बाटा मोड़ होते हुए लौटेंगे. बुद्धमार्ग और छज्जूबाग से टीएन बनर्जी पथ और कोतवाली टी से पुलिस लाइन तिराहा तक गाड़ियां नहीं चलेंगी.

यहां होगी पार्किंग की व्यवस्था

  • जेपी सेतु से आने वाली गाड़ियां गंगापथ पर आयुक्त ऑफिस 2 के सामने पश्चिम और गांधी सेतु से आने वाले पूर्व में पार्क होंगे.
  • छोटी गाड़ियां गंगापथ पर आयुक्त कार्यालय के सामने पूर्व-पश्चिम एक लेन में पार्क होंगी.
  • आरा, बक्सर, औरंगाबाद, अरवल और पटना जिले के पश्चिम साइड से आने वाली गाड़ियां एम्स एलिवेटेड रोड से दीघा गोलंबर होकर जेपी गंगा पथ पर आयुक्त कार्यालय के सामने पश्चिम निर्धारित स्थल पर एक लेन में पार्क होगी.
  • पदाधिकारियों की छोटी गाड़ियों का पार्किंग बापू सभागार के पार्किंग एरिया में होगी.
  • गया, लखीसराय, शेखपुरा, जहानाबाद, नवादा, नालंदा और दीदारगंज होते हुए आने वाली गाड़ियां गंगापथ पर आयुक्त कार्यालय के सामने पूर्व एक लेन में पार्क होंगे.

Also Read: हावड़ा-रक्सौल स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी, बरौनी और किऊल होते हुए गुजरेगी, देखें अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >