हमारे पूर्ववर्ती विद्यार्थी देश-दुनिया में बना रहे अपनी अलग पहचान : प्रो शांडिल्य

टीपीएस कॉलेज पटना के जंतु विज्ञान विभाग द्वारा एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया.

-जंतु विज्ञान विभाग द्वारा एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन

संवाददाता, पटना

टीपीएस कॉलेज पटना के जंतु विज्ञान विभाग द्वारा एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्राचार्य प्रो तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि ऐसे व्याख्यान छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए ज्ञानवर्धक सिद्ध होते हैं व विज्ञान के क्षेत्र में नयी दिशाएं प्रदान करते हैं. हमारे पूर्व छात्र आज दुनिया बदल रहे हैं, यही हमारी सच्ची पूंजी है. इस व्याख्यान में अनुराग कुमार, रिसर्च असिस्टेंट, एनआइओटी, चेन्नई ने बैसिलस प्रजातियों से एक्सोपॉलीसैकेराइड का उत्पादन, विशेषता निर्धारण व पर्यावरण-स्वास्थ्य अनुप्रयोग विषय पर व्याख्यान दिया. वहीं अनुराग कुमार टीपीएस कॉलेज के पूर्व छात्र (एलुमिनाइ) रह चुके हैं, जो इस आयोजन को और भी विशेष बनाता है. अतिथियों का स्वागत विभागाध्यक्ष डॉ ज्योत्सना कुमारी ने किया. विशिष्ट अतिथि डॉ अरुण कुमार ने सरल शब्दों में इपीएस के उपयोगों के बारे में बताया, जिसमें अपशिष्ट जल शुद्धिकरण, भारी धातुओं का अवशोषण और स्वास्थ्य संबंधी लाभ, फॉर्मास्युटिकल उद्योग में उपयोग शामिल हैं. आइक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर प्रो रूपम ने बहुत प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह आयोजन जूलॉजी विभाग की शैक्षणिक उत्कृष्टता और गुणवत्ता प्रतिबद्धता का प्रतीक है. यह कार्यक्रम नैक मूल्यांकन में हमारे संस्थान की गुणवत्ता संवर्धन पहल को मजबूत करता है तथा छात्रों में वैज्ञानिक जिज्ञासा और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देता है. कार्यक्रम का संचालन डॉ सानंदा सिन्हा ने किया. इस अवसर पर डॉ शशि भूषण चौधरी, डॉ प्रशांत कुमार, डॉ उमेश कुमार, डॉ अश्विनी कुमार, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ सुसोभन पलाधि, डॉ मुकुंद कुमार, अंकित कुमार तिवारी सहित विभाग के अन्य सदस्य और छात्र मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >