डीएलएड परीक्षा फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए कल से मौका
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन माध्यम से भरे गये परीक्षा फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है.
डीएलएड परीक्षा फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए कल से मौका
संवाददाता, पटना:
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन माध्यम से भरे गये परीक्षा फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है. उम्मीदवार 13 से 17 मई तक बिहार बोर्ड की वेबसाइट http://secondary.biharboardonline.com पर लॉग इन कर त्रुटियों को संशोधित कर सकते हैं. छात्रों से यह भी कहा गया है कि वे अपने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन के साथ तीन प्रतियों में सुधार प्रपत्र संस्थान को जमा करें, जिनमें से एक प्रति छात्र, दूसरी संस्थान और तीसरी समिति के लिए होगी. यदि परीक्षा फॉर्म में किसी भी प्रकार की त्रुटि जैसे नाम, माता-पिता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, जन्मतिथि, लिंग आदि पायी जाती है, तो उसे भी इसी अवधि में सुधारा जा सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.