पटना से दिल्ली के लिए विमानों में नहीं मिल रहे टिकट, यात्रियों को हो रही परेशानी

बिहार में हो रहे प्रदर्शन के कारण रेल एवं सड़क मार्ग पर यातायात ठप है. जिस कारण से यात्री विमान का सहारा ले रहे है. लेकिन यहां भी टिकट की उपलब्धता नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बिहार में अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के कारण सड़क एवं रेल मार्ग ठप पड़ा हुआ है. जिस वजह से यात्री फ्लाइट का सहारा ले रहे है लेकिन वहां भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों को बताया जा रहा है की दिल्ली जाने वाले सभी विमान फूल चल रहें है और विमानों में टिकट उपलब्ध नहीं है.

टिकट उपलब्ध नहीं

दिल्ली और मुंबई जाने के लिए स्पाइस जेट की फ्लाइट में रविवार तक कोई भी टिकट उपलब्ध नहीं है. वहीं इंडिगो में दिल्ली के लिए अब रविवार को दोपहर दो बजे की फ्लाइट में ही टिकट मिलेगा. वहीं इस फ्लाइट का किराया 17 हजार तक पहुंच गया है. ट्रेनें रद्द होने के कारण विमानों का किराया तीन गुना तक बढ़ चुका है.

विमानों में बुकिंग बढ़ी 

बिहार में कई ट्रेनों के रद्द होने के कारण विमानों में बुकिंग बढ़ गई है. जिस वजह से फ्लाइट का किराया आसमान छूने लगा है. पटना एयरपोर्ट के यात्रियों ने जब दिल्ली का किराया एप व अन्य माध्यमों से पता किया तो शुक्रवार की शाम पटना से दिल्ली का टिकट अधिकतम 27 हजार में मिल रहा था.

यह अब तक का सबसे अधिक किराया

लोगों का कहना है की पटना से दिल्ली जाने के लिए विमानों का यह अब तक का सबसे अधिक किराया है. पटना से दिल्ली के लिए यह अब तक का सबसे अधिक किराया है. शुक्रवार को पटना से दिल्ली के लिए विस्तारा की रात साढ़े आठ बजे की फ्लाइट का किराया 29 हजार रुपये रहा.

अन्य शहर का किराया भी सामान्य से दो गुना

वहीं एयर इंडिया की फ्लाइट का किराया शुक्रवार को 17 हजार रुपये तक रहा. वहीं मुंबई, कोलकाता एवं अन्य शहरों का किराया भी सामान्य से दो गुना रहा. टिकट नहीं मिलने के कारण यात्रियों में मायूसी देखने को मिल रही है. विमानों के किराये में यह उछाल अगले एक हफ्ते तक दिख रहा है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >