– शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के मछली गली की घटना
निजी अस्पताल में गंभीर हालत में चल रहा है इलाजसंवाददाता, पटना
शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के मछली गली में बाइक सवार तीन अपराधियों ने अस्पताल संचालक के सिर में गोली मार दी. गोली लगते ही संचालक बुलेट बाइक सहित मौके पर ही गिर गया. घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों को भीड़ जुट गयी. आनन-फानन में घायल को लोगों ने पारस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है. घायल व्यक्ति की पहचान न्यू आनंद हाॅस्पीटल के संचालक अविनाश आनंद उर्फ गुड्डू सिंह के रूप में हुई है. अविनाश का घर भी मछली गली में साई मंदिर के पास है. करीब 42 साल के अविनाश घर से किसी काम से बाइक से निकले थे. इसी बीच उनके माेबाइल पर किसी का फाेन आया. वे मुकेश के किराना दुकान के पास बाइक राेक कर बात करने लगे. इतने में राजा बाजार की ओर से एक बाइक पर तीन अपराधी आये और बीच में बैठे अपराधी ने उनके सिर में सटाकर गाेली मार दी और मछली गली से हाेते हुए आइजीआइएमएस की ओर हथियार लहराते फरार हाे गये. सिटी एसपी सेंट्रल चंद्रप्रकाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया खटाल काे लेकर ही विवाद सामने आया है. खटाल संचालक ने ही उन पर गाेली चलवाई हाे, यह जांच के बाद ही पता चलेगा. पुलिस सूत्र के अनुसार पुलिस ने खटाल चलाने वाले से जुड़े देवकी राय, उसके बेटे मनाेज राय समेत आठ काे हिरासत में लिया है.सीसीटीवी में गोली मारते हुए वीडियो कैद : बाइक सवार तीनों अपराधियों द्वारा दिये गये घटना को अंजाम देने की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी. सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी सेंट्रल चंद्रप्रकाश, सचिवालय एसडीपीओ टू साकेत कुमार और शास्त्रीनगर थाना की पुलिस माैके पर पहुंची. पुलिस सीसीटीवी में कैद फुटेज के आधार पर तीनाें अपराधियाें की पहचान करने में जुटी है. घटना रविवार की सुबह 9 बजे की बतायी गयी है.
खटाल काे लेकर चल रहा था विवाद : अविनाश का मछली गली में हाॅस्पीटल चलाते हैं. उनका मछली गली में दाे मकान है. एक मकान हाॅस्पीटल के पास है और दूसरा भी उससे कुछ दूर है. दूसरे मकान के पास से सालाें से खटाल चल रहा था. सचिवालय एसडीपीओ टू ने बताया कि कुछ माह पहले ही हाइकाेर्ट के आदेश पर वहां से खटाल हटाया गया था. जाे खटाल चला रहे थे, उन लाेगाें से अविनाश का विवाद चल रहा था. खटाल संचालक काे इस बात का शक हाे गया था कि अविनाश के इशारे पर ही खटाल काे हटाया गया. अविनाश के माेबाइल का सीडीआर भी खंगालने में जुटी है. पुलिस को शक है कि घटना सुपारी किलरो द्वारा अंजाम दिया गया है. शूटर को किसी लाइनर ने पहले सूचना दी, जिसके बाद अपराधी मौके पर पहुंचे और गोली मारकर हत्या कर दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
