बेहद प्रसिद्ध है पटना की यह मिठाई दुकान, यहां की चंद्रकला खाने दूर-दूर से आते हैं लोग

Famous Sweets: पटना जंक्शन के पास एक मिठाई दुकान है. यहां शुद्ध खोए वाली चंद्रकला और मलाई की बिक्री होती है. यहां की चंद्रकला खाने दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं.

Famous Sweets: पटना जंक्शन के पास एक मिठाई दुकान है. जो महावीर मंदिर के ठीक बगल में स्थित है. यहां शुद्ध खोए वाली चंद्रकला और मलाई की बिक्री होती है. यह मिठाई लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. इस दुकान में मिल्क-शेक, काला-जामुन, रसगुल्ले, चाय, नमकीन, मलाई जैसी कई चीजें बिकती हैं, लेकिन चंद्रकला को लोग खासतौर पर पसंद करते हैं. बता दें कि पूरे बिहार से लोग पटना जंक्शन पहुंचकर लोग यहां की स्पेशल मिठाई खाने पहुंचते हैं. इस मिठाई को पैक करवाकर लोग घर भी ले जाते हैं.

इस मिठाई दुकान के दुकानदार ने बताया कि चंद्रकला को मैदा, काजू, कड़ी पाउडर, खोवा आदि से बनाया जाता है और इसकी कीमत 18 रुपए प्रति पीस है. दुकान सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक चलती है और यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है.

शुद्धता और स्वाद के कारण पहुंचते हैं लोग

मिठाई दुकानदार ने आगे बताया कि शुद्धता और स्वाद के कारण ही लोग यहां पहुंचते हैं. बता दें कि भीड़ अधिक होने की वजह से ही दुकान में टोकन सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है. आपको यह जान कर आश्चर्य होगा कि यहां अमूमन 1 दिन में 8 से 10 हजार कप चाय की बिक्री होती है.

Also Read: ‘जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना कोना…’ पटना में अश्लीलता फैलाने वाले कपल्स को हिन्दू सेना की हिदायत

लगभग 8 दशक पुरानी है दुकान

ग्राहकों ने बताया कि इस दुकान की खास बात यह है कि यह हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करती है. दुकान के अधिकांश कारीगर और स्टाफ हिंदू हैं. जबकि दुकान के मालिक मुस्लिम हैं. यह दुकान लगभग 8 दशक से चल रही है और महावीर मंदिर में दर्शन करने के बाद श्रद्धालु यहां जरूर पहुंचते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >