नौ भैंसों व एक बछड़े की चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

Patna News: पशुओं की चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश

बिक्रम से रवि प्रकाश की रिपोर्ट

बिक्रम (पटना). बिक्रम प्रखंड के गोरखरी गांव में सोमवार की रात चोरों ने गांव के तीन अलग-अलग घरों से नौ भैंस और एक बछड़े की चोरी कर ली़ जानकारी के अनुसार, चोरी की यह वारदात बीते सोमवार की रात करीब एक बजे से दो बजे के बीच हुई. ग्रामीणों ने बताया कि रात 12 बजे तक सभी मवेशी अपने खूंटे पर बंधे थे. रात करीब 1:30 बजे जब परिजनों की नींद खुली और वे बाहर निकले, तो मवेशियों को गायब पाकर उनके होश उड़ गए. शोर मचाने पर ग्रामीण जुटे और रात भर खोजबीन की गई, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला. चोरी की इस घटना ने तीन किसान परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा कर दिया है. चोरों ने चुन-चुन कर दुधारू पशुओं को निशाना बनाया है. ग्रामीणों ने बताया कि सुधन यादव की तीन भैंस, कमलेश यादव की चार भैंस व मंटू यादव की तीन भैंस व एक बछड़े की चोरी हुई है.

जांच में जुटी पुलिस, खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. ग्रामीणों ने पुलिस से चोर को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. इधर, थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. फिलहाल आवेदन नहीं मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >