पटना: दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, चार लाख नकद समेत लाखों के जेवर ले उड़े

पटना के लहसुना थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया. चार लाख रुपये नकद और लाखों के जेवरात चोरी हो गए, जबकि पूरा परिवार घर में सो रहा था. सुबह नींद खुलने पर चोरी का पता चला.

Patna Crime News : मसौढ़ी. लहसुना थाना क्षेत्र के गुरपतिचक गांव में रविवार की रात चोरों ने एक घर की चहारदीवारी फांदकर चार लाख रुपये नकद समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिये. घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे. मंगलवार की सुबह नींद खुलने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई. पीड़ित जयप्रकाश सिंह (54) ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

अनाज बेचकर मिले चार लाख रुपये घर में रखे थे

जयप्रकाश सिंह ने पुलिस को बताया कि हाल ही में अनाज बेचने के बाद चार लाख रुपये मिले थे. किसी जरूरी काम के लिए उन्होंने रुपये घर में रखे थे. चोरों ने घर की साइड वाली चहारदीवारी फांदकर अंदर प्रवेश किया और बक्से में रखे नकद रुपये व जेवरात लेकर फरार हो गये.

घर में सोता रहा परिवार, चोरों ने कर दिया हाथ साफ

घटना के दौरान परिवार के सभी सदस्य घर में ही सो रहे थे. चोरों ने इस तरह वारदात को अंजाम दिया कि घरवालों को इसकी भनक तक नहीं लगी. सुबह उठने के बाद सामान बिखरा मिलने पर चोरी का पता चला.

पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश

थानाध्यक्ष विक्रम कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है.

डायवर्सन टूटने से रात की गश्ती पर भी सवाल

इधर, ग्रामीणों ने बताया कि गुरपतिचक के पास डायवर्सन टूटे रहने के कारण आवागमन में परेशानी बनी हुई है. ग्रामीणों का कहना है कि डायवर्सन की खराब स्थिति के कारण रात में पुलिस की नियमित गश्ती भी प्रभावित होती है. इससे क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >