पटना पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हुआ चोर, तलाश

Patna News: पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। तार चोरी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत भाग निकला. पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है.

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट

Patna News: राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है. तार चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी जमील अख्तर उर्फ समीर पुलिस हिरासत से हथकड़ी समेत फरार हो गया. आरोपी को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद पुलिस उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों और चोरी के सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही थी.

हथकड़ी लेकर मौके से भाग निकला आरोपी

जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान पुलिस टीम आरोपी को भी अपने साथ लेकर गई थी. इसी बीच सोमवार की शाम करीब पांच बजे आरोपी पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही छापेमारी टीम ने अपने वरीय अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

सिटी एसपी के औचक निरीक्षण के दौरान हुआ खुलासा

आरोपी के फरार होने के कुछ ही देर बाद सिटी एसपी मध्य ममता कल्याण गर्दनीबाग थाना के औचक निरीक्षण पर पहुंचीं. वह थाना के रिकॉर्ड और कार्यप्रणाली की समीक्षा कर रही थीं. इसी दौरान उन्हें पुलिस हिरासत से आरोपी के फरार होने की जानकारी दी गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल विशेष टीम का गठन किया.

आरोपी की तलाश में देर रात तक चली छापेमारी

घटना के बाद पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. हालांकि सोमवार की देर रात तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

ALSO READ: पटना के बिक्रम में 82.60 लाख रुपये की लागत से बनेगा RCC नाला, जल निकासी व्यवस्था होगी मजबूत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >