टी-शर्ट से मुंह ढंककर रेडीमेड दुकान में घुसा चोर, 28 हजार नकद समेत 10 हजार के कपड़े ले उड़ा

मनेर के गोरिया टोली में एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में चोरों ने रात में धावा बोला. करकट उखाड़कर दुकान में घुसे चोरों ने गल्ले से 28 हजार रुपये नकद और करीब 10 हजार रुपये के कपड़े चोरी कर लिए. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, लेकिन चोर ने अपना चेहरा टी-शर्ट से ढक रखा था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है.

Patna Crime News : पटना के मनेर थाना क्षेत्र के गोरिया टोली मोहल्ले में एपीएस स्कूल के समीप स्थित एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में बीती रात अज्ञात चोर ने करकट उखाड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर दुकान से 28 हजार रुपये नकद और करीब 10 हजार रुपये के कपड़े चोरी कर ले गया. चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है, लेकिन चोर ने अपनी ही टी-शर्ट से चेहरा ढक रखा था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है.

करकट उखाड़कर दुकान में दाखिल हुआ चोर

जानकारी के अनुसार, मनेर नगर परिषद क्षेत्र के रामनगर नयी बस्ती निवासी नंदू मिस्त्री के पुत्र सुधीर कुमार शर्मा की गोरिया टोली मोहल्ले में उत्तम रेडीमेड नाम से गारमेंट्स की दुकान है. रात में दुकान बंद कर सुधीर कुमार घर चले गये थे. इसी दौरान अज्ञात चोर दुकान के ऊपर लगा करकट उखाड़कर अंदर दाखिल हो गया.

गल्ले से 28 हजार रुपये किये पार

दुकान के अंदर घुसने के बाद चोर ने गल्ले में रखे 25 हजार रुपये नकद और तीन हजार रुपये के खुदरा पैसे चोरी कर लिये. बताया गया है कि यह रकम महाजन को देने के लिए रखी गयी थी. इसके अलावा चोर एक ही कंपनी के करीब 30 पीस पैंट और शर्ट भी अपने साथ ले गया.

सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की करतूत

सुबह दुकान खोलने पहुंचे सुधीर कुमार को चोरी की जानकारी हुई. इसके बाद उन्होंने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा. फुटेज में चोर दुकान के अंदर चोरी करता दिखाई दे रहा है. हालांकि, उसने अपनी टी-शर्ट से मुंह ढक रखा था, जिसके कारण उसका चेहरा स्पष्ट नहीं हो सका.

पुलिस से कार्रवाई की गुहार

घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार ने मनेर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुयेब खान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >