इंजीनियरिंग कॉलेजों के सेकेंड सेमेस्टर के 12% स्टूडेंट्स को लगा इयर बैक, यूनिवर्सिटी में जम कर किया हंगामा

राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों के सत्र 2023-27 के सेकेंड सेमेस्टर में करीब 11 हजार स्टूडेंट्स में 1300 को इयर बैक लग गया है. इससे आक्रोशित असफल स्टूडेंट्स ने बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी में जम कर हंगामा किया.

संवाददाता, पटना : राज्य के 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों के स्टूडेंट्स का रिजल्ट काफी खराब आया है. सत्र 2023-27 के सेकेंड सेमेस्टर में करीब 11 हजार स्टूडेंट्स में 1300 को इयर बैक लग गया है. इससे परेशान असफल स्टूडेंट्स ने सोमवार को एकेयू कैंपस में संचालित बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी पहुंच कर जम कर हंगामा किया. वे प्रमोट करने की मांग कर रहे थे. सुबह 10 बजे से लेकर चार बजे तक यूनिवर्सिटी में हंगामा होता रहा. इसके कारण करीब दो घंटे तक मीठापुर इलाका जाम रहा. काफी हंगामे के बाद यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो एसके वर्मा के साथ यूनिवर्सिटी के अन्य पदाधिकारियों ने स्टूडेंट्स से मुलाकात कर उन्हें शांत कराया.

कई को 0.01, तो कई को 0.02 सीजीपीए से फेल कर दिया गया

स्टूडेंट्स ने कहा कि कई को 0.01, तो कई को 0.02 सीजीपीए से फेल कर दिया गया है. इस तरह से फेल होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या अधिक है. अगर यूनिवर्सिटी जल्द इस पर निर्णय नहीं लेती है, तो हंगामा जारी रहेगा. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा कि 88 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास व 12 प्रतिशत स्टूडेंट्स को इयर बैक लगा है. 88 प्रतिशत में कई को प्रमोट किया गया है. जिन स्टूडेंट्स का 5 सीजीपीएस से कम है, उन्हें ही इयर बैक लगाया गया है.

फिजिक्स में कई को सिर्फ एक या दो अंक

बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी पहुंचे स्टूडेंट्स ने बताया कि दिसंबर में हुए सेकेंड सेमेस्टर परीक्षा में फिजिक्स में कई स्टूडेंट्स को एक, दो व पांच अंक प्राप्त हुए हैं, जबकि फिजिक्स में 14 अंक के ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे गये थे. स्टूडेंट्स ने कहा कि यह गलत तरीका है. वहीं, इस मामले पर यूनिवर्सिटी परीक्षा नियंत्रक डॉ बिजेंद्र कुमार ने कहा कि स्टूडेंट्स को अगर लग रहा है कि उत्तरपुस्तिका में कोई गड़बड़ी हुई है, तो आरटीआइ के तहत उत्तरपुस्तिका मांग सकते हैं.

इयर बैक लगे स्टूडेंट्स का पुन: एग्जाम होगा

बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ बिजेंद्र कुमार ने कहा कि यूनिवर्सिटी में प्रमोट का नियम नहीं है. इयर बैक लगे स्टूडेंट्स का पुन: एग्जाम होगा. स्टूडेंट्स को समझाया गया है. अगर किसी स्टूडेंट्स का फर्स्ट व सेकेंड सेमेस्टर मिला कर 5 सीजीपीए प्राप्त नहीं होता है, तो उनका इयर बैक लग जायेगा. यूनिवर्सिटी नियम से बंधा हुआ है. इस संबंध में हंगामा कर रहे स्टूडेंट्स से मुलाकात कर उनकी बातें सुनी गयीं. इसके बाद उन्हें समझाया गया. स्टूडेंट्स एग्जाम देने के लिए तैयार हैं. स्टूडेंट्स से एग्जाम के लिए समय पूछा गया है. जब स्टूडेंट्स एग्जाम के लिए कहेंगे, यूनिवर्सिटी एग्जाम आयोजित करा लेगा. परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि इस बार सिर्फ 12 प्रतिशत स्टूडेंट्स को इयर बैक लगा है. पिछले वर्ष 22 प्रतिशत स्टूडेंट्स को इयर बैक लगा था.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anurag pradhan

अनुराग प्रधान बिहार की पत्रकारिता में प्रतिष्ठित नाम हैं. साल 2012 में प्रभात खबर के साथ ही अपने सक्रिय पत्रकारिता की शुरुआत की. बीते 14 वर्षों में उन्होंने सिटी रिपोर्टिंग से लेकर शिक्षा, संस्कृति और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर व्यापक कार्य किया है. वर्तमान में प्रभात खबर के ब्यूरो रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं. प्रिंट और डिजिटल, दोनों प्लेटफॉर्म के लिए रिपोर्टिंग-लेखन कर रहे हैं.

पटना विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक-स्नातकोत्तर की डिग्रियां प्राप्त की हैं. उनकी विशेष पहचान शिक्षा पत्रकारिता (Education Journalism) के क्षेत्र में है. उन्होंने ऑनलाइन जेईई मेन के प्रश्न-पत्र आउट होने को उजागर किया था.

अनुराग ने लंबे समय तक उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, स्कूल शिक्षा, शिक्षक नियुक्ति, विश्वविद्यालय प्रशासन, प्रतियोगी परीक्षाओं, शिक्षा विभाग की नीतियों और शैक्षणिक सुधारों पर गहन रिपोर्टिंग की है. शिक्षा क्षेत्र की जटिल नीतियों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की उनकी समझ उन्हें इस विषय का विशेषज्ञ पत्रकार बनाती है. शिक्षा के साथ-साथ उन्होंने कला, संस्कृति, साहित्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर भी उल्लेखनीय रिपोर्टिंग की है. उनकी खबरों में जमीनी दृष्टिकोण, तथ्यपरकता और विषय की गहरी पड़ताल देखने को मिलती है.

वर्तमान में बिहार के शिक्षा, संस्कृति तथा सामाजिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. उनके लेख और रिपोर्ट न केवल सूचनात्मक होती हैं, बल्कि नीति-निर्माताओं, शिक्षाविदों और आम पाठकों के लिए भी उपयोगी संदर्भ प्रस्तुत करती हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >