राजद की कथनी और करनी में अंतर : कुशवाहा

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शनिवार को कहा है कि शराब कंपनियों से चुनावी चंदा लेकर राजद ने राजनीतिक पाप किया है. राजद की कथनी और करनी में गहरा अंतर है.

पटना. जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शनिवार को कहा है कि शराब कंपनियों से चुनावी चंदा लेकर राजद ने राजनीतिक पाप किया है. राजद की कथनी और करनी में गहरा अंतर है. जो लोग शराब कंपनियों से गठजोड़ कर चुनावी चंदा बटोरते हैं, उनके द्वारा शराबबंदी कानून पर अनर्गल टिप्पणी करना किसी भी दृष्टिकोण से शोभनीय नहीं है. श्री कुशवाहा ने सवाल उठाते हुए कहा कि राजद के नेताओं को पहले यह जवाब देना चाहिए कि जब बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, तो उन्होंने शराब कंपनियों से चुनावी चंदा क्यों और किस नीयत से लिया?

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >