राजद और कांग्रेस में चल रही टकराहट : नित्यानंद

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि राजद नेता तेजस्वी यादव घोर भ्रष्टाचारी और परिवारवादी विचारों का नेतृत्व कर रहे हैं.

संवाददाता,पटना केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि राजद नेता तेजस्वी यादव घोर भ्रष्टाचारी और परिवारवादी विचारों का नेतृत्व कर रहे हैं. जबकि, कांग्रेस कन्हैया कुमार को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है, जो भारत तेरे टुकड़े होंगे गैंग के सरदार हैं. दोनों को बिहार की जनता अच्छे से पहचानती है. इंडी गठबंधन की बैठक पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि यह घमंडिया गठबंधन की बैठक है, जिसमें तेजस्वी और कांग्रेस में कस के टकराहट है. श्री राय ने कहा कि अब जनता सबको नकार चुकी है और एनडीए को स्वीकार कर लिया है .उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ही अगले मुख्यमंत्री होंगे.गृह राज्य मंत्री ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, 2047 तक भारत विकसित भारत हो जिसको यह पसंद है, देश से गरीबी मिटे जिसको यह पसंद है, जिसको विकास पसंद है, जिसको भारत मां तेरी जय हो विजय हो यह गूंज पसंद है, वैसे लोग एनडीए में हैं. वहीं , परिवारवादी एवं तुष्टीकरण वाले लोग विपक्ष में हैं. पश्चिम बंगाल में हिंसा पर श्री राय ने कहा कि सारे कारण की जड़ वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं. उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >