अवैध संबंध में हुई थी युवक की हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार

बख्तियारपुर. गंगाघाट के समीप से रविवार की रात बोरी में बंद मिले युवक के शव मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने हत्याकांड में शामिल पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है

बख्तियारपुर. गंगाघाट के समीप से रविवार की रात बोरी में बंद मिले युवक के शव मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने हत्याकांड में शामिल पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या का कारण गांव के ही गिरफ्तार महिला से युवक का अवैध संबंध बताया जाता है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नवीन कुमार का गांव की ही विवाहिता से अवैध संबंध था. जिसकी जानकारी विवाहिता के पति व मायके वालों को लग गयी. शनिवार को महिला के पति और पिता ने उस पर महिला पर दबाव बना नवीन को घर बुलाने को कहा. दबाव में आकर विवाहिता ने नवीन को अपने घर में बुलाया, जहां पहले से घात लगाये महिला के पति सुबोध कुमार व पिता जयपाल यादव ने उसे पकड़ लिया और घर के आंगन में ही उसकी हत्या कर साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को बोरी में बंद कर रामनगर गांव के समीप गंगा किनारे जाकर फेंक दिया. पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल सुबोध कुमार और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >