अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के प्रयास में हुई थी सजा काटकर आये ग्रामीण की हत्या

patna news: दुल्हिनबाजार. बीते रविवार की रात प्रखंड क्षेत्र के लाला भदसारा गांव में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के प्रयास में पीड़ित किशोर ने सजा काटकर घर आये अधेड़ की गोली मारकर हत्या की थी.

दुल्हिनबाजार. बीते रविवार की रात प्रखंड क्षेत्र के लाला भदसारा गांव में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के प्रयास में पीड़ित किशोर ने सजा काटकर घर आये अधेड़ की गोली मारकर हत्या की थी. इसका खुलासा मंगलवार को जानकारी पालीगंज डीएसपी 2 उमेश्वर चौधरी ने मंगलवार को दुल्हिनबाजार थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से बातचीत करते होते हुए पालीगंज डीएसपी2 उमेश्वर चौधरी ने बताया कि रविवार की रात दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के लाला भदसारा गांव में सजा काटकर घर आये हत्या के आरोपी महेंद्र सिंह के 50 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार उर्फ फुदन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसकी जानकारी सोमवार की सुबह दुल्हिनबाजार पुलिस को मिली थी. जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाला भदसारा गांव निवासी उमेश मोची के 15 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार किया था. किशोर ने हत्या करने का अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक संतोष कुमार उर्फ फुदन सिंह हमारे साथ रहता था. घटना की रात अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का प्रयास करने लगा. जिस पर पास में लिए कट्टे से गोली चलायी. जिससे गोली लगने के कारण संतोष सिंह उर्फ फुदन सिंह की मौत हो गयी. वहीं किशोर की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कट्टा व एक गोली बरामद हुई है. साथ ही गिरफ्तार संजय मोची को बाल सुधार कारा में भेज जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >