स्कूल क्रिकेट लीग में ब्लास्टर और लायंस की जीत

खेमनीचक स्थित कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही स्कूल क्रिकेट लीग सीजन-5 के सुपर सिक्स मुकाबले में जीएनआइओटी ब्लास्टर और मानव रचना लायंस ने जीत हासिल की.

पटना. खेमनीचक स्थित कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही स्कूल क्रिकेट लीग सीजन-5 के सुपर सिक्स मुकाबले में जीएनआइओटी ब्लास्टर और मानव रचना लायंस ने जीत हासिल की. जीएनआइओटी ब्लास्टर ने बद्दी फाइटर्स को सात विकेट से जबकि मानव रचना लायंस ने वीजीयू थंडरबोल्ट को सात विकेट से मात दी. पहले मैच में बद्दी फाइटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाये. अभिनव सिन्हा ने 127 रन की शानदार पारी खेली. जीएनआइओटी ब्लास्टर की ओर से सौभाग्य मिश्रा ने पांच विकेट चटकाये. जवाब में जीएनआइओटी ब्लास्टर ने 18 ओवर में तीन विकेट पर 193 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया. वैभव राज ने 67 और सौभाग्य मिश्रा ने 61 रन की पारी खेली. विजेता टीम के सौभाग्य मिश्रा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. दूसरे मैच में वीजीयू थंडरबोल्ट ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बनाये. संकु शर्मा ने 78 और सार्थक कुमार ने 55 रन बनाये. जवाब में अमन यादव के 92 रन की मदद से मानव रचना लायंस ने 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 184 रन बना कर मैच को जीत लिया. विजेता टीम के अमन यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dharmnath prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >